Flipkart Sale में Moto G85 पर बड़ी छूट, बचत के साथ घर लाएं ये दमदार फोन
Moto G85 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था, जिस पर Flipkart Big Billion Days Sale में बड़ी छूट मिल रही है। ऐसे में अगर आप Motorola G85 को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बिल्कुल सही हो सकता है।
फोन पर मिल रहे बंपर ऑफर को आपको एक बार जरूर देखना चाहिए, ताकि आप यह पता लगा सकें कि आखिर इस फोन पर आप कितनी बचत कर सकते हैं। चलिए फिर इस फोन पर मिल रही डील के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Moto G85 पर डिस्काउंट
मोटोरोला का यह फोन फ्लिपकार्ट सेल में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है, जो कि इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। बता दें कि Motorola G85 को भारत में 17,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी की इस फोन पर आपको सीधे 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।
जैसा कि हम सब जानते हैं कि यह नया डिवाइस है, तो इस फोन पर अधिक छूट की उम्मीद नहीं की जा सकती है। इस डिवाइस पर HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 1,250 रुपये की छूट मिल रही है। आप इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं, लेकिन ये ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा।
Moto G85 5G के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले और प्रोसेसर: Moto G85 5G में डुअल सिम का फीचर दिया गया है, जो कि एंड्रॉयड 14 बेस्ड Hello UI पर रन करता है। इसमें 6.67 इंच की फुल-HD+ (1080 x 2400 पिक्सल ) 3D कर्व्ड pOLED स्क्रीन दी गई है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ड सैंपलिंग रेट, 1600nits की पीक लोकल ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियों शामिल है।
इस स्मार्टफोन में आपको स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6S 3 Gen चिपसेट के साथ-साथ एड्रेनो 619 GPU, 12GB RAM और 256GB UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज पर चलता है। इस फोन में रैम का उपयोग किए बिना स्टोरेज को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा: फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony Lytia 600 प्राइमरी सेंसर और सिंगल LED फ्लैश के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
बैटरी: स्मार्टफोन की बैटरी की बात करें तो इसमें 33 वॉट वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल रही है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार चार्ज करने पर 34 घंटे तक का प्लेटाइम मिलेगा।
सिक्योरिटी अपग्रेड: Moto की तरफ से इस फोन में दो साल तक OS अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी अपग्रेड की बात भी कही गई है। इस फोन का मीजर 161.91x73.06x7.59mm है और इसका वजन करीब 172 ग्राम है।
कनेक्टिविटी: Moto G85 5G में ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, GPS, A-GPS, Glonass, Galileo, LTEPP और USB टाइप-सी पोर्ट शामिल है। साथ ही यह फोन IP52-रेटेड वाटर-रिपेलेंट बिल्ड में आता है।
ऑनबोर्ड सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, ई-कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, सेंसर हब और SAR सेंसर शामिल है। फोन में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जोड़ा गया है। यह फेस अनलॉक फीचर को सपोर्ट करता है और डॉल्बी एटमॉस समर्थित स्टीरियो स्पीकर की पेशकश करता है।


Click it and Unblock the Notifications








