iPhone 17 लॉन्च से पहले iPhone 16 Pro पर भारी छूट, क्या यही है स्मार्ट बाय का मौका?
Apple के फैंस iPhone 17 सीरीज़ की लॉन्चिंग को लेकर इस वक्त सबसे ज़्यादा उत्साहित हैं। साथ ही इसके नए डिजाइन, अपग्रेडेड प्रोसेसर और कैमरा एन्हांसमेंट्स की चर्चा जोरों पर है। हालांकि इसी बीच Flipkart ने iPhone 16 Pro पर जो ऑफर निकाला है, उसने टेक-प्रेमियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नए मॉडल का इंतजार करना सही होगा या फिर अभी डिस्काउंटेड प्राइस पर iPhone 16 Pro खरीद लेना स्मार्ट फैसला साबित हो सकता है।

Flipkart पर iPhone 16 Pro की नई कीमत
Flipkart पर iPhone 16 Pro (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) की कीमत अब सिर्फ ₹1,05,900 कर दी गई है। यह फोन पहले ₹1,19,900 में उपलब्ध था, यानी करीब ₹14,000 की सीधी बचत हो रही है। यही नहीं, अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card या Flipkart SBI Credit Card से पेमेंट करते हैं तो आपको ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।
इसका मतलब है कि iPhone 16 Pro को अब ₹1 लाख से भी कम में हासिल किया जा सकता है। यह ऑफर खासकर उन यूज़र्स के लिए दिलचस्प है जो नया iPhone चाहते हैं, लेकिन iPhone 17 सीरीज के लॉन्च प्राइस से बचना चाहते हैं।
क्या iPhone 16 Pro अब भी वैल्यू फॉर मनी है?
भले ही iPhone 17 सीरीज नए फीचर्स के साथ आएगी, लेकिन iPhone 16 Pro भी किसी मामले में पीछे नहीं है। इसमें 6.3-इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। Ceramic Shield ग्लास इसकी मजबूती बढ़ाता है।
फोन Apple A18 Pro चिपसेट पर चलता है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है और iOS 18 के साथ आता है। इतना ही नहीं, आने वाले समय में इसे iOS 26 तक अपग्रेड किया जा सकेगा। यानी सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में यह फोन आने वाले कई सालों तक मजबूत रहेगा।
कैमरा और बैटरी फीचर्स
iPhone 16 Pro का कैमरा सेटअप इसे और भी खास बनाता है। इसमें 48MP प्राइमरी लेंस, 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। फ्रंट में 12MP कैमरा है, जो OIS सपोर्ट के साथ शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव देता है।
बैटरी 3582mAh की है, जो MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। यानी, बैटरी लाइफ और चार्जिंग टेक्नोलॉजी इसे प्रैक्टिकल चॉइस बनाती है।
iPhone 17 का इंतजार करें या iPhone 16 Pro खरीदें?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यूजर्स को iPhone 17 का इंतजार करना चाहिए? अगर आप लेटेस्ट डिजाइन और एक्सक्लूसिव फीचर्स के लिए एक्स्ट्रा पैसा खर्च करने को तैयार हैं, तो iPhone 17 आपके लिए बेहतर रहेगा। लेकिन अगर आप एक प्रीमियम iPhone चाहते हैं जो परफॉर्मेंस और कैमरा में किसी से कम नहीं और अभी भारी छूट के साथ मिल रहा है, तो iPhone 16 Pro इस समय सबसे स्मार्ट डील है।
iPhone यूजर्स के लिए यह स्थिति वैसे ही है जैसे कोई नया मॉडल लॉन्च होने से पहले कार कंपनियां पुराने मॉडल पर डिस्काउंट देती हैं। टेक-लवर्स के लिए iPhone 16 Pro अभी एक बेस्ट प्रैक्टिकल इन्वेस्टमेंट साबित हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








