Google Pixel 8a पर बड़ा अपडेट, 4 कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में रखेगा कदम
Google अपने यूजर्स के लिए एक नया फोन मार्केट में लाने की योजना बना रहा है। हाल ही में एक नई जानकारी सामने आई है कि Google इस डिवाइस को नए कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में पेश करेगा। वहीं Google इस डिवाइस में नए-नए अपडेट्स और फीचर्स के खुलासे करता रहता है। आपको बता दें कि यहां हम Google Pixel 8a की बात कर रहे हैं। दरअसल, गूगल लंबे समय से अपने आने वाले फोन Google Pixel 8a की तैयारी में लगा हुआ है, जिसे लेकर नए-नए अपडेट्स लगातार सामने आते रहते हैं।
हालांकि कंपनी ने अभी तक कुछ चीजों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pixel 8a को 4 तरह के कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा। इसी के साथ ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि गूगल मई 2024 में अपने होने वाले Google I/O इवेंट में इस लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन Google Pixel 8a को लॉन्च कर सकता है। यूजर्स बड़ी बेसब्री से इस नए फोन का इंतजार कर रहे हैं।

Google Pixel 8a की कुछ दिन पहले सामने आई तस्वीरों से पता चलता है कि यह फोन 4 कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में उपलब्ध होगा। जानकारी के अनुसार, इस फोन के 4 कलर ऑप्शन Obsidian, Mint, Porcelain और Bay हैं। साथ ही दो रंगों में पेस्टल जैसा फील आता है और यह उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो कि ब्लैक एंड व्हाइट कलर के अलावा कुछ डिफरेंट डिमांड रखते हैं।
कलर ऑप्शन के साथ अगर Pixel 8a के डिजाइन की बात की जाए तो यह बिल्कुल Pixel 8 के समान ही नजर आता है, जिसमें मैट-टैक्सचर्ड और 6.1-इंच FHD + 90Hz डिस्प्ले है। इसके अलावा इस डिवाइस को Tensor G3 प्रोसेसर और 4,500mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।

हालांकि Google ने Pixel 8a को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी पेश नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट में इस डिवाइस के फीचर्स को पेश किया गया है। इस डिवाइस में 6.1 की फुल- HD+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओएलईडी पैनल होगा, जो 120 हर्टज रिफ्रेश रेट और 1400nits पीक ब्राइटनेस के साथ बाजार में कदम रख सकता है। Google के इस अपकमिंग फोन में Tensor G3 चिपसेट होगा।
इस नए फोन में डुअल कैमरा सेटअप भी मिल सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज Optical Image Stabilization (OIS) के साथ 64MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेकेंडरी सेंसर होगा। इसके साथ ही इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा भी शामिल होगा।


Click it and Unblock the Notifications








