Home
Mobile

iPhone 15 मिल रहा 33000 रुपये से कम कीमत में ; इस डील से पा सकेंगे 40000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट

iPhone 15 Price Drop: Apple का iPhone 15 2023 में लॉन्च हुआ था और इसे मार्केट में ज्यादा समय भी नहीं हुआ, लेकिन लॉन्च के बाद से ही इस पर कई बार डिस्काउंट देखने को मिला है। अब Amazon ने इस पर अब तक का सबसे बड़ा प्राइस ड्रॉप ऑफरदे रहा है। अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने का सोच रहे थे लेकिन कीमत की वजह से रुक गए थे, तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल सही है।

iPhone 15 में 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग और कई खास फीचर्स मिलते हैं। यहां हम इस ऑफर के बारे में जानेंगे और देखेंगे कि ये डील आपके लिए कितनी बेहतर है।

iPhone 15 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट! जानें  कितना मिल रहा डिस्काउंट

Amazon iPhone 15 ऑफर

iPhone 15 (128GB, Black) की असली कीमत ₹79,900 है। फिलहाल Amazon पर यह ₹61,400 में मिल रहा है, जिसमें 12% का फ्लैट डिस्काउंट शामिल है। लेकिन असली बचत तो इसके बाद शुरू होती है।

अगर आपके पास iPhone 14 है और वह अच्छी कंडीशन में है, तो आप इसे एक्सचेंज में देकर 25,550 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं। इस तरह iPhone 15 का इफेक्टिव प्राइस केवल ₹35,850 रह जाएगा।

इसके अलावा अगर आप Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको 3,070 रुपये का और इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह आपके नए iPhone 15 की कीमत सिर्फ 32,780 रुपये पड़ेगी। इसका मतलब है कि आप इस फोन पर कुल 47,120 रुपये की बचत कर सकते हैं।

iPhone 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले और डिजाइन

  • iPhone 15 में 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो बेहतरीन कलर और क्लैरिटी देता है।
  • इसमें Dynamic Island फीचर है, जो आपको नोटिफिकेशन्स और एक्टिविटी को आसान तरीके से दिखाता है।
  • डिस्प्ले में Dolby Vision सपोर्ट है और यह 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस तक जा सकता है।
  • इससे धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है।
  • फोन का फ्रंट Ceramic Shield से प्रोटेक्टेड है, साइड्स पर एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है।
  • यह IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

  • iPhone 15 को Apple का दमदार A16 Bionic चिपसेट पावर देता है।
  • यह वही प्रोसेसर है जो iPhone 14 Pro सीरीज में भी इस्तेमाल हुआ था।
  • इसके साथ आपको स्मूथ गेमिंग, फास्ट ऐप लॉन्चिंग और शानदार मल्टीटास्किंग का अनुभव मिलता है।

कैमरा सेटअप

  • iPhone 15 में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जिसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम का सपोर्ट है।
  • इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • यह FaceTime और पोर्ट्रेट मोड में बेहतरीन रिजल्ट देता है।

बैटरी और सॉफ्टवेयर

iPhone 15 iOS के लेटेस्ट वर्जन पर चलता है, जिसमें कई नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं। बैटरी बैकअप अच्छा है और फास्ट चार्जिंग व MagSafe वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

ऑफर का फायदा किसे लेना चाहिए?

अगर आप पहले से iPhone 14 यूज़ कर रहे हैं और अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए बेहद फायदेमंद है। एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट को मिलाकर, आपको iPhone 15 लगभग आधी कीमत में मिल सकता है। यह डील उन लोगों के लिए भी परफेक्ट है जो iPhone सीरीज में एंट्री करना चाहते हैं और उन्हें कम बजट में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी चाहिए।

iPhone 15 अपने शानदार डिस्प्ले, दमदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के लिए जाना जाता है। Amazon का मौजूदा ऑफर इसे और भी आकर्षक बना देता है, खासकर तब जब आप एक्सचेंज और बैंक डिस्काउंट का पूरा फायदा उठाएं।

अगर आप इस साल iPhone लेने का सोच रहे हैं, तो यह डील मिस करना आपके लिए बड़ा अफसोस हो सकता है, क्योंकि iPhone 15 को इस कीमत पर पाना मुश्किल है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Biggest Price Drop Yet on iPhone 15! Find Out Where and How Much You Can Save
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X