Black Friday Sale में Apple iPhone 15 और iPhone 14 पर बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर डिटेल
Black Friday sale: अगर आप भी नया एप्पल आईफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल ब्लैक फ्राइडे सेल की शुरुआत हो चुकी है। जिसके तहत ऐप्पल अपने लेटेस्ट iPhone 15 और 14 को बंपर छूट के साथ उपलब्ध कराया है। है। आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐप्पल के इन फोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल के बारे में बताने जा रहे है। इस सेल के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर ग्राहर स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और स्पीकर्स पर भारी छूट का लाभ ले सकते हैं।
Apple iPhone 15 डिस्काउंट
आईफोन 15 को कस्टमर्स 3,000 रुपये तक के इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ इस सेल (Black Friday Sale) से खरीद सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों 5000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक का भी लाभ मिल रहा है। टोटल डिस्काउंट के बाद ग्राहक आईफोन 15 को कीमत से 8,000 रुपये तक की छूट के बाद 71,900 रुपये में खरीद सकते हैं। जिसकी कीमत 79,900 रुपये है।

iPhone 15 सीरीज के स्पेक्स
iPhone 15 सीरीज में ग्राहकों को 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसमें सेंसर शिफ्ट फीचर और 2X ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं, नए फोन्स में ट्रू-डेफ्थ फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कंपनी ने अपने इस सीरीज को A16 Bionic प्रोसेसर से लैस किया है। आपको बता दें, इस प्रोसेसर को पिछले साल iPhone 14 Pro मॉडल्स में भी शामिल किया गया था।
Apple iPhone 14 डिस्काउंट
ऐप्पल आईफोन 14 को भी इस सेल में बंपर छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है। iNvent इस आईफोन को 5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 4,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक का भी लाभ इस पर उपलब्ध है। यानि कि iPhone 14 को 9,000 रुपये तक की छूट पर खरीदा जा सकेगा। इन ऑफर्स के साथ आईफोन 14 के 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 60,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। जिसकी कीमत 69,000 रुपये है।
इसके अलावा इस सेल में Apple Watch Series 9 को भी भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टवॉच पर 2,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। जिसके बाद ऐप्पल वॉच सीरीज 9 को 39,400 रुपये लिया जा सकात है। फिलहाल इस सेल में जीपीएस मॉडल 41,900 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications







