Home
Mobile

Black Friday Sale: iPhone 16, iPhone 15 और iPhone 13 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट!

Black Friday बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है और जैसे-जैसे सेल नज़दीक आ रही है, सभी ई-कॉमर्स और रिटेल प्लेटफॉर्म अपने बड़े ऑफर्स का खुलासा कर रहे हैं। इसी बीच Vijay Sales ने iPhone 16, iPhone 15 और iPhone 13 पर इतनी शानदार डील्स लॉन्च कर दी हैं।

अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने का मन बना रहे थे, तो इससे बेहतर मौका शायद ही मिले। खास बात यह है कि ये डील्स सिर्फ एंट्री-लेवल यूज़र्स के लिए नहीं बल्कि उन लोगों के लिए भी हैं जो iPhone 16 जैसे लेटेस्ट मॉडल पर स्विच करना चाहते हैं।

 iPhone 16, iPhone 15 और iPhone 13 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट!

Vijay Sales पर Black Friday सेल

iPhone 13

Vijay Sales में इस बार सबसे बड़ा सरप्राइज़ iPhone 13 की कीमत को लेकर है। भारतीय मार्केट में शुरुआत में ₹79,900 में लॉन्च हुआ यह मॉडल अब Black Friday सेल में सिर्फ ₹44,900 में मिल रहा है, जो लगभग ₹35,000 का सीधा अंतर है।

iPhone 15

इसके बाद आता है iPhone 15, जिसे आप Vijay Sales पर ₹55,690 में खरीद सकते हैं। यह भी काफी आकर्षक ऑफर है क्योंकि यह मॉडल Apple के पिछले साल के फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आता है।

iPhone 16

सबसे नया और सबसे चर्चित iPhone 16 भी इस Black Friday सेल में उपलब्ध है। इसकी MRP ₹79,900 है, लेकिन Vijay Sales पर यह आपको सिर्फ ₹66,490 में मिल रहा है। यानी लेटेस्ट iPhone पर भी लगभग ₹13,000 की बचत।

Vijay Sales ने यह भी कन्फर्म किया है कि चयनित बैंक कार्ड्स पर ₹5,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। यानी रियल-टाइम में कीमतें और भी गिर सकती हैं। ऐसे में, यदि आप एंट्री-लेवल से लेकर लेटेस्ट iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह ऑफर मिस नहीं करना चाहिए।

किसके फीचर्स है बेस्ट?

इन तीनों iPhones की खास बात यह है कि Apple ने तीनों में वही 6.1-इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया है, जो शार्प विज़ुअल्स और बेहतरीन कलर आउटपुट के लिए जाना जाता है। हालांकि ये सभी स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं, फिर भी रोज़मर्रा के यूज़ में जवाब नहीं देते है।

स्टोरेज और RAM

इनके बेस वेरिएंट 8GB RAM, 128GB इंटरनल स्टोरेज पर छूट दी गई है, जो मल्टीटास्किंग और बेसिक-टू-मॉडरेट यूज़र्स के लिए पर्याप्त है।

कैमरा

iPhone 13 में Apple 12MP प्राइमरी कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस ने दिया है। यह फोटो और वीडियो क्वालिटी आज भी बहुत शानदार है।

दूसरी ओर, iPhone 15 और iPhone 16 में अपग्रेडेड कैमरा सेटअप दिया गया है,जिसमें 48MP प्राइमरी सेंसर और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है।

48MP कैमरा सेंसर लो-लाइट और पोर्ट्रेट शॉट्स में काफी बेहतरीन परफॉर्म करता है। वीडियो शूटिंग में भी यह काफी स्मूद है।सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए तीनों फोन में 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

प्रोसेसर - किसमें कितनी पावर?

  • iPhone 13 में A15 Bionic चिप है, यह अभी भी दिनभर के मल्टीटास्किंग के लिए काफी पावरफुल है।
  • iPhone 15 में A16 Bionic चिप है और गेमिंग और हैवी ऐप्स में भी बेहतर परफॉर्म करता है।
  • iPhone 16 में A18 चिपसेट है। Apple की लेटेस्ट और सबसे शक्तिशाली चिप, जो AI-प्रोसेसिंग, मल्टीटास्किंग और फ्यूचर-प्रूफिंग के लिए शानदार मानी जाती है।

यहां साफ दिखता है कि Apple हर जनरेशन के साथ सिर्फ कैमरा ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस में भी बड़ा सुधार देता है।

कौन-सा iPhone खरीदना सबसे बेस्ट डील है?

  • अगर आपका बजट 45,000 के आसपास है तो iPhone 13 बेस्ट वैल्यू है।
  • 55-60 हजार रेंज में अपग्रेड चाहते हैं तो iPhone 15 परफेक्ट बैलेंस ऑफ प्राइस और फीचर्स।
  • अगर लेटेस्ट जनरेशन चाहिए तो iPhone 16 पर चल रही सेल शानदार मौका है।

Black Friday सेल में Vijay Sales ने सचमुच तीनों iPhones को सबसे किफायती स्तर पर पहुंचा दिया है। स्टॉक लिमिटेड हो सकता है, इसलिए अगर आप अपग्रेड करने का सोच रहे हैं, तो यह सबसे सही समय है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Black Friday Sale: Massive Discounts on iPhone 16, iPhone 15 and iPhone 13 at Vijay Sales
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X