15,990 रुपए में आ गया ब्लैकबेरी 9720 स्मार्टफोन
ब्लैकबेरी ने भारतीय हैंडसेट बाजार में नया 9720 स्मार्टफोन लांच कर दिया है। 15,990 रुपए के आकर्षक दामों में लांच किए गए ब्लैकबेरी 9720 में पहले से बेहतर कैमरा और बैककवर में रबर फिनिशिंग दी गई है। फोन में फास्ट टाइपिंग के लिए ऑप्टिकल कीबोर्ड की दी गईं हैं साथ में 2.8 इंच की टच स्क्रीन और इजी़ नेविगेशन के लिए ट्रैकपैड सपोर्ट मौजूद है।
ब्लैकबेरी 9720 में 7.1 वर्जन ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है जिसमें पहले से अपडेट इंटरफेस और स्वाइप अनलॉक का फीचर मौजूद है। हैंडसेट कैमराडायरेक्ट लॉक स्क्रीन से भी एक्सेस किया जा सकता है जो फास्ट कैमरा एक्सेस करने में मदद करता है। हैंडसेट को दो कलर ऑप्शन के साथ बाजार में लांच किया गया है पहला व्हाइट और दूसरा ब्लैक, साथ में पहले से कई सोशल नेटवर्किंग एप्लीकेशन भी इंस्टॉल है।
नए फोन को लांच करने हुए ब्लैकबेरी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील लालवानी ने कहा नया हैंडसेट युवाओं और उन लोगों के लिए एक बेहतर हैंडसेट हैं जोअपने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं। 9720 में डेडिकेटेड ब्लैकबेरी बटन दी गई है जिससे आप डायरेक्ट ब्लैकबेरी मैंसेजर का प्रयोग कर सकते हैं। रीटेलमार्केट के अलावा ब्लैकबेरी 9720 ऑनलाइन साइटों में 15990 रुपए में उपलब्ध है।
BlackBerry 7.1 OS
806 MHz Tavor MG1 Processor
2.8-inch Touchscreen and QWERTY Keypad
FM Radio
Expandable Storage Capacity of 32 GB
Wi-Fi Enabled
5 MP Primary Camera
BlackBerry 9720 Features
9720 में कैमरे से सीधे फोटो खींच कर शेयर की जा सकती हैं।
BlackBerry 9720 Features
ब्लैकबेरी 9720 के साइड में बीबीएस की बटन दी गई है जिसकी मदद से यूजर सीधे बीबीएम का प्रयोग कर सकता है।
BlackBerry 9720 Features
ब्लैकबेरी 9720 में एफएम रेडियो सपोर्ट भी दिया गया है।
BlackBerry 9720 Features
ब्लैकबेरी 9720 में स्वाइप गैश्चर सपोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप अपने फोन को अनलॉक करने के अलावा डायरेक्ट कैमरा ओपेन कर सकते हैं।
BlackBerry 9720 Features
BlackBerry 9720 में मल्टीटास्किंग प्लेटफार्म दिया गया है जिसकी मदद से एक ही स्क्रीन में कई काम किए जा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







