कौन है बेहतर ब्लैकबेरी टार्च या ब्लैकबेरी कर्व

वहीं कर्व एक स्लीक और स्लिम फोन है जिसमें वह सभी फीचर हैं जो आप एक ब्लैकबैरी हैंडसेट में होने की चाह रखते हैं। इस फोन में भी टार्च की ही तरह ब्लैकबैरी 7 आपरेटिंग सिस्टम लगा हुआ है जिससे 7.2 एमबीपीएस की स्पीड से डाउनलोडिंग हो सकती है। टार्च में कनेक्टीविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ और 4जी की सविर्स की अच्छी सुविधा है जो यूजर को पसंद आएगी। वही कर्व में 4जी की सुविधा नदारद है। दोनों ही फोन में मैसेजिंग सुविधा है जिनमें से आप तुरंत मैसेज, पिक्चर मैसेज और टैक्सट मैसेज भेज सकेते हैं। साथ ही इसमें रेडियो, जीपीएस तथा मोबाइल पेमेंट टेक्नालिजी भी है।
एक फीचर जो आप को दंग कर देगी वह है इन दोनों फोन के 5 मेगा पिक्सल के शानदार कैमरे और जोरदार मीडिया प्लेयर। फोन में प्राक्सीमिटी सेंसर दिया गया है जिससे यह अपने आप ऑफ हो जाता है। शानदार बैट्री बैकअप देने वाली 1230 एमएएच लिऑन बैट्री आपको खुश कर देगी। इसके साथ ही आप को पावर एडाप्टर और यूएसबी केबिल भी मिलेगा ।
दोनों ही फोन में वॉइस डायलिंग और स्पीकर की सुविधा है। टार्च 9860 में 1.2 गीगाहर्ट का सीपीयू तथा 3.7 इंच हाई रेजल्यूशन डिसप्ले है। इसमें 4जीबी का मेमोरी स्टोरेज है। जबकी कर्व 9360 में 800 मेगा हर्ज का प्रोसेसर दिया है तथा 2.44 एचजीवीए इंच डिसप्ले है। 5 घंटो की टॉटाईम वाला फोन 100 ग्राम का ही है। अगर दाम की बात करें तो ब्लैकबेरी कर्व 9360 आप की जेब पर बिल्कुल भी भारी नहीं पडेगा क्योकि इसका दाम मात्र 19,000 रु है, जबकि ब्लैकबेरी टार्च 9860 आपको 29,000 रु की कीमत पर पडेगा।


Click it and Unblock the Notifications








