Home
Mobile

ब्लैकबेरी ने भारत में पेश किए दो नए एंड्रायड स्मार्टफोन

ब्लैकबेरी ने भारत में अपने दो नए एंड्रायड स्मार्टफोन उतार दी हैं। शानदार फीचर्स और लुक्स वाले यह फोन जल्द ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

By Agrahi

ब्लैकबेरी ने सोमवार को भारत में दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान अपने दो नए एंड्रायड बेस्ड स्मार्टफोन पेश किए। कंपनी के इन नए स्मार्टफोन में से DTEK50 की कीमत 21,990 रुपए और DTEK60 की कीमत 46,990 रुपए है। स्मार्टफोन DTEK50 भारत में इस हफ्ते के अंत से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा जबकि DTEK60 दिसंबर से उपलब्ध होगा।

ब्लैकबेरी ने भारत में पेश किए दो नए एंड्रायड स्मार्टफोन

ब्लैकबेरी अपने क्वर्टी कीपैड के लिए एक समय पर काफी पॉपुलर थी। इसे प्रोफेशनल और सेलिब्रिटीज़ का ब्रांड कहा जाता था। हालाँकि कंपनी लम्बे समय तक ऐसा करने में नाकाम रही है। एपल, सैमसंग और एचटीसी से मिले तगड़े कम्पटीशन के आगे कंपनी नहीं टिक पाई। हाल ही में यह भी सुनने में आया है कि कंपनी अब स्मार्टफोन नहीं बनाएगी।

ब्लैकबेरी के दोनों नए स्मार्टफोन DTEK60 और DTEK60 की बात करें तो यह एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करते हैं। चलिए देखते हैं इन मिड रेंज और हाई रेंज स्मार्टफोन में क्या खास है।

ब्लैकबेरी स्मार्टफोन DTEK50

ब्लैकबेरी स्मार्टफोन DTEK50

ब्लैकबेरी स्मार्टफोन DTEK50 में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल। इसकी डेंसिटी 424पीपीआई है। फोन में 1.2GHz ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 SoC प्रोसेसर दिया है। साथ ही इसमें 3जीबी की दमदार रैम दी गई।

13मेगापिक्सल का रियर लेंस

13मेगापिक्सल का रियर लेंस

इस फोन के कैमरे के इसमें 13मेगापिक्सल का रियर लेंस है, जो कि पीडीएएफ, ड्यूल टोन एलईडी फ़्लैश के साथ आएगा। इसमें 84डिग्री वाइड एंगल लेंस दिया है।

2टीबी स्टोरेज

2टीबी स्टोरेज

फोन की इंटरनल स्टोरेज 16जीबी है जिसे माइक्रो एसडी की मदद से 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी LTE सपोर्ट दिया है। फोन की 2610mAh नॉन रिमूवेबल बैटरी है। यह फोन क्विक चार्ज सपोर्ट करता है जो कि केवल 51 मिनट्स में इसे आधा चार्ज कर देता है और 17 घंटों का टॉक टाइम देता है।

ब्लैकबेरी DTEK60 स्मार्टफोन

ब्लैकबेरी DTEK60 स्मार्टफोन

ब्लैकबेरी DTEK60 स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है और इस स्मार्टफोन का स्क्रीन साइज 5.5 इंच है। ये स्मार्टफोन मार्शमैलो 6.0 पर चलता है। ब्लैकबेरी के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 GB रैम है। इसमें 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है।

21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा

21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा

फोन में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। आप इसके कैमरे से 4के रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। साथ ही टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है। DTEK50 की तरह इस स्मार्टफोन में भी फिजिकल की बोर्ड नहीं है।

नए एंड्रायड स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

English summary
BlackBerry DTEK 50 and DTEK 60 Launched in India in hindi. Both will soon be available for sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X