अब तक का सबसे सिक्योर एंड्रायड स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत!
स्मार्टफोन की दुनिया में खो सी रही ब्लैकबेरी ने अपना एक नया एंड्रायड स्मार्टफोन ब्लैकबेरी DTEK50 लॉन्च किया है। इस फोन को अब तक का सबसे सिक्योर स्मार्टफोन माना जा रहा है। ब्लैकबेरी के इस फोन को सिक्योर बनाती है DTEK सिक्यूरिटी एप।

ब्लैकबेरी DTEK50 में सबसे खास बात है कि कंपनी इसके यूज़र को समय समय पर सिक्योरिटी पैच डिलीवर करती है, जिसका मतलब यूज़र को सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते जाएंगे। जो कि आपके ब्लैकबेरी DTEK50 को और सिक्योर बनाने में मदद करते हैं।
ब्लैकबेरी DTEK50 की कीमत $299 यानी करीब 20,000 रुपए रखी गई है। साथ ही यह कुछ जगहों पर प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध होगा।
ब्लैकबेरी का सबसे पतला फोन
ब्लैकबेरी DTEK50, कंपनी का अब तक का सबसे पतला फोन है। इस फोन की मोटाई 7.4 mm है।
फुल एचडी डिस्प्ले
ब्लैकबेरी के इस फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है। इस में एंटी स्मज कोटिंग भी दी है।
प्रोसेसर
फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ फोन में 3जीबी की दमदार रैम भी है।
स्टोरेज
ब्लैकबेरी के इस एंड्रायड फोन में 16जेबी की स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग
यह फोन 2,610mAh बैटरी के साथ आता है। साथ ही फोन में फ़ास्ट चार्जिंग फीचर भी दिया है, जिससे कि फोन कम समय में चार्ज हो जाएगा।
सॉफ्टवेर
ब्लैकबेरी DTEK50 एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। यह डिवाइस सिक्योरिटी, प्राइवेसी और प्रोडक्टिविटी सूट के साथ आएगा।
DTEK सिक्योरिटी एप
ब्लैकबेरी DTEK50 में DTEK सिक्योरिटी एप भी दी गई है। यह फोन के ओएस और एप्स को मॉनिटर करती है और जब भी फोन की प्राइवेसी रिस्क में होती है यूज़र को इसकी जानकारी देती है। साथ ही जब भी यूज़र्स की जानकारी के बिना फोन से कोई वीडियो या फोटो ली जाएगी या मैसेज भेजा जाएगा तो यह यूज़र को सूचित करेगी।
अब आसान नहीं होगा आपका डाटा हैक करना
यह फोन कमाल की सिक्योरिटी के साथ आता है। कंपनी ने इसमें ध्यान रखते हुए ऐसे फीचर्स दिए हैं जिसकी मदद से किसी भी हैकर के लिए आपका फोन हैक करना नामुमकिन हो।
डिस्क लेवल एन्क्रिप्शन
कंपनी का दावा है कि इस फोन में यूज़र का डाटा हमेशा सुरक्षित रहे, तब भी जब आपका फोन खो जाए या चोरी हो जाए। यह फोन FIPS 140-2 फुल डिस्क एन्क्रिप्शन के साथ आता है।
कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई, 3G,4G , जीपीएस, एनएफसी जैस ऑप्शन दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications