ब्लैकबेरी मिलान और लंदन जल्द दिखेगें मार्केट में

रिम ब्लैकबेरी सीरीज़ के मोबाइल बडी तेज़ी के साथ दुनिया भर के देशों में नाम कमा रहे हैं। इनके मोबाइल देखने में काफी खूबसूरत, स्लीक, टच स्क्रीन डिस्पले होने के साथ साथ कई अन्य सारे कूल फीचरों के साथ आते हैं। रिम ने हालही में घोषणा की है कि उसके दो नए रिम ब्लैकबेरी हैंडसेट मार्केट में लांच होने के लिए तैयार हैं।
रिम ब्लैकबेरी मिलान और रिम ब्लैकबेरी लदंन नाम के दो शानदार फोन हैं जो लांच होने जा रहे हैं। फिलहाल रिम की ओर से इन मोबाइलों के फीचर के बारे में ज्यादा कोई खास जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। पर सूत्रों के अनुसार पता चला है कि ब्लैकबेरी मिलान में ब्लैकबेरी 7 ओएस या फिर उससे भी अच्छा ओएस लगा हुआ है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि मिलान एक टच स्क्रीन वाला स्लाइडर फोन होगा। इसके साथ ही इसमें प्रोक्सीमिटी और लाइट सेंसर लगा हुआ है।
अगर बात करें ब्लैकबेरी लंदन की तो इसमें 1.5 गीगा हर्ज का टी आई प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया हुआ है। पर इस बात की ठीक से जानकारी नहीं मिली है इसलिए इसमें परिर्वतन भी हो सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 8 और 5 मेगापिक्सल के कैमरे के होने के बीच की जंग जा़री है। साथ ही इसमें 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज की भी होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि दोनों फोन में सेकेंड्री कैमरे भी हो सकते हैं। इसके साथ ही अगर ऐसे फोन में 3 जी नेटवर्क का कनेक्शन न हो तो बडा ही अजीब लगेगा इसलिए इनमें 3 जी और वाइफाइ का कनेक्शन दिया हुआ है। इसके साथ ही गूगल एप्पस और सोशल नेटवर्किंग की भी सुविधा है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications