Home
Mobile

2012 में नए रूप में दिखेंगे ब्‍लैकबेरी के उत्‍पाद

2012 में नए रूप में दिखेंगे ब्‍लैकबेरी के उत्‍पाद

दुनिया सबसे बड़ी स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी रिम अपने आनेवाले दिनों में उत्‍पादों को तकनीकी रूप से और उन्‍नत बनाएगी। इस समय ब्‍लैकबेरीके टैबलेट और स्‍मार्टफोन में ब्‍लैकबेरी का ओएस इनबिल्‍ड है मगर अंतराष्‍ट्रीय बजार में ब्‍लैकबेरी के नए ओएस 7 की काफी चर्चा हो रही है। सूत्रों से मिली खबरों के अनुसार आने वाले समय ब्‍लैकबेरी अपने उत्‍पादों से आईफोन और गूगल एंड्राएड स्‍मार्टफोन को कड़ी टक्‍कर देगा।

इसके अलावा कंपनी अपने फोन में कुछ नए फीचरों को भी ऐड करेगी जैसे इस समय ब्‍लैकबेरी फोन में रियर कैमरे की सुविधा तो मौजूद है मगर फ्रंट फेसिंग कैमरा के साथ ड्यूल कोर प्रोसेसर जैसे कई फीचर नदारद है जो इसकी लोकप्रियता को कम कर रहें हैं। रिम अपने उत्‍पादों में 2012 तक रोड मैप के अलावा बीबीएक्‍स ओएस भी पेश करेगा जो QNX सॉफ्टवेयर पर रन करेगा। हम आपको बता दें इस समय ब्‍लैकबेरी की प्‍लेबुक में QNX सॉफ्टवेयर पर रन करती है।


ब्‍लैकबेरी का पहला BBX OS से लैस फोन 13 मार्च 2012 तक लांच किया जा सकता है हालाकि अभी इस बात की पुष्‍टी नहीं की गई है। इसके अलावा बाजार में ब्‍लैकबेरी के जीएसएम वर्जन की चर्चा भी जोरों पर है। हो सकता है ब्‍लैकबेरी अपना पहला जीएसएम वर्जन लंदन में लांच करे।

जानकारों के अनुसार ब्‍लैकबेरी का नया टैबलेट ब्‍लैक फारेस्‍ट भी टैबलेट बाजार में कुछ नया जा सकता है, ब्‍लैकबेरी के नए टैबलेट में 10 इंच की स्‍क्रीन के साथ हाई रेज्‍यूलूशन सपोर्ट मौजूद होगा साथ ही इसकी डिजाइन भी थोड़ी अलग होगी, आने वाले समय में रिम अपने उत्‍पादों की डिजाइन और फीचरों में बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रही है जिससे वह बाजार में अपनी हिस्‍सेदारी और बढ़ा सके।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X