ब्लैकबेरी पेश करेगी दो नये शानदार मॉडल, कर्व 9360 और टार्च-2 9810

ब्लैकबेरी वोडाफोन के साथ इस नये मोबाइल को पेश करने की योजना बना रही। इस मोबाइल से ब्लैकबेरी को भारतीय बाजार से बहुत उम्मीदे है। ब्लैकबेरी का यह मोबाइल शानदार फिचर्स से भरा पड़ा है। यहां पर हम दो अलग अलग मॉडलों के बारे में बात करेंगे। ब्लैकबेरी की इन दोनों मोबाइलों में एक भिन्नता है एक जो कि कर्व शेप मे होगा और दूसरा मशहूर स्लाईडिंग टार्च के सीरीज की तरह होगा।
यह दोनों मोबाइल लंबाई चौड़ाई और वजन में लगभग एक समान होंगे लेकिन यदि फिचर्स और तकनिकी की बात की जाये तो टार्च-2 मॉडल में क्वालोकोम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जो कि 1200 मेगाहर्टज के साथ होगी। वहीं कर्व 9360 मॉडल 800 मेगाहर्टज के साथ पेश की जायेगी। टार्च-2 का डिसप्ले कर्व से थोड़ा बड़ा होगा, लेकिन दोनों मॉडल की रेज्यूलेशन एक बराबर होगी।
वहीं टार्च-2 में 768 एमबी की इंटरनल मेमोरी होगी और कर्व में 512 एमबी की इर्न्टनल मेमोरी होगी। इसके अलांवा दोनों फोनों की एक्सपेंडेबल मेमोरी एक बराबर 7.5 जीबी होगी। इसके अलांवा इन दोनों मोबाइलों में एक और विशेष विभिन्नता होगी जो कि टार्च-2 मॉडल में सिर्फ एक सिम कार्ड प्रयोग किया जा सकेगा और कर्व मॉडल में दो सिम प्रयोग किया जा सकेगा।
इसके अलांवा दोनों ही मोबाइल क्यूआरटी पैड होंगे और टच स्क्रीन होंगे। वहीं दोनों मोबाइलों में वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी, और हाई रिज्यूलेशन कैमरा का प्रयोग किया गया है। टार्च-2 मॉडल की कीमत भारतीय बाजार में लगभग 28,000 होगी। वहीं कर्व 9360 के कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गयी है। लेकिन जैसा कि वो फिचर्स में टार्च-2 से कम है तो उम्मीद की जा रही है कि वो कीमत में भी उससे कम ही होगी। ब्लैकबेरी टार्च-2 को इसी महिने पेश करने वाली है, और कर्व को सितम्बर माह में पेश करने की सोच रही है।


Click it and Unblock the Notifications








