Blackview BV9300 Rugged Phone लॉन्च, 50MP कैमरा और 15080mAh की बैटरी से है लैस, कीमत यहां जानिए

अगर आप भी कम बजट में दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। Blackview ने अपना नया स्मार्टफोन Blackview BV9300 Rugged को लॉन्च कर दिया है। जिसे 15080mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ कई तगड़े फीचर्स से लैस किया गया है। तो आइए आगे आपको इस नए फोन में मिल रहे फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में डिटेल बताते हैं।
Blackview BV9300 Rugged के फीचर
Blackview BV9300 Rugged स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G99 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में कैमरे की बात करें तो यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और सेल्फी या फिर वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा 21GB रैम और 256GB का इंटरनल स्टोरेज दिया जा रहा है।
इसके बाद इस फोन के बैटरी की बात करें तो इसमें 15080mAh की बड़ी बैटरी को शामिल किया गया है। इसी के साथ यूजर्स को 33W फास्ट चार्ज का सपोर्ट भी दिया गया है। Blackview के इस लेटेस्ट फोन में लेजर रेंजफाइंडर फीचर को भी शामिल किया गया है। जो गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, ट्रैवलिंग और वॉर्किंग के लिए बेहतर साबित हो सकता है।
Blackview BV9300 Rugged की कीमत
Blackview BV9300 Rugged स्मार्टफोन की कीमत $191.99 यानि कि, लगभग 15,738 रुपये तय की गई है। जिसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे खरीद सकते हैं। जिसपर आपको कई ऑफर्स का भी लाभ मिल सकता है।
आपको बता दें कंपनी ने इसी के साथ अपना AirBuds 10 Pro ultra ओपन ईयरफोन्स को भी लॉन्च किया है। जिसमें 16.2mm डायनेमिक ड्राइवर्स मिल रहा है। जो यूजर्स को दमदार ऑडियो एक्सपीरियंस देने में मदद करेगा। ईयरबड्स में एडवांस ENC नॉयज कैंसलेशन और बीमफोर्मिंग टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया गया है, जो क्लियर कॉल्स ऑडियो प्रदान करता है। कंपनी ने अपने इस AirBuds में 550mAh की बैटरी को शामिल किया है, जिससे आप लगभग 36 घंटे तक म्यूजिक सून सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








