Home
Mobile

मार्केट में धांसू फीचर्स के साथ आया Blackview Oscal Pilot 2, ऊंचाई से गिरने पर भी नहीं होगा डैमेज

मार्केट में एक धमाकेदार फोन लॉन्च हुआ है, जिसमें दो स्क्रीन के साथ 8800mAh की बैटरी दी गई है। इतना ही नहीं इसकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी मजबूत और बेहतरीन है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कौन सा फोन है तो चलिए हम इस राज से पर्दा हटा देते हैं और इस फोन के बारे में आपको सारी बाते डिटेल्स में बताते हैं।

दरअसल, हम जिस फोन की बात कर रहे हैं, वह 'Blackview Oscal Pilot 2' है। एडवेंचर्स में रुचि रखने वालों के लिए यह स्मार्टफोन काफी जबरदस्त है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन पानी के अंदर भी खराब नहीं होता है। इस फोन को 1.5 मीटर की गहराई में 30 मिनट तक रखा जा सकता है।

मार्केट में धांसू फीचर्स के साथ आया Blackview Oscal Pilot 2

Blackview Oscal Pilot 2 की खास बातों के बारे में जानें

Blackview Oscal Pilot 2 को कई सारी खास सुविधाओं के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस फोन में अंडरवॉटर कैमरा भी दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 1.2 मीटर की ऊंचाई से नीचे गिरने के बाद भी टूटता नहीं है। इस फोन को कंपनी ने बेहद ही मजबूती के साथ बनाया है।

Blackview Oscal Pilot 2 स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 1080x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास को भी जोड़ा है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल में भी एक और डिस्प्ले जोड़ा गया है। इस डिस्प्ले का साइज 1.3 इंच है और इसमें नोटिफिकेशन डिस्प्ले भी होता हैं।

Blackview Oscal Pilot 2 की ड्यूरेबिलिटी भी बेहद अच्छी है और यह फोन पानी में भी जल्दी से खराब नहीं होगा। कंपनी ने इसके लिए फोन को वनपीस डिजाइन दिया है और इसके सभी पोर्ट्स को कवर कर दिया गया है, ताकि धूल और पानी से इस फोन को प्रोटेक्शन मिल सकें।

Blackview Oscal Pilot 2 में मौजूद प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन में मौजूद रबर कॉर्नर इसे शॉक प्रूफ बनाते हैं और 1.2 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने के बाद भी यह डैमेज नहीं होता है। फोन को ऐसे डिजाइन किया गया है कि खराब से खराब मौसम में भी यह खुद को प्रोटेक्ट कर सकें। यह फोन 20 डिग्री से 60 डिग्री टैम्परेचर में भी आसानी से काम करेगा।

स्टोरेज के लिए इस फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। प्रोसेसर के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही फोन के बैक पैनल पर एक अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा भी पेश किया गया है।

Blackview Oscal Pilot 2 अन्य सुविधाएं

फोन में कंपनी ने 170 ल्यूमेन और 18 मीटर तक की रेंज वाले दो LED फ्लैश लाइट भी दी है। यह इल्यूमिनेशन मोड और एसओएस मोड के साथ आते हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 8800mAh की है, जो कि 45 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का वजन 368 ग्राम है।

इस फोन को आप 3 कलर ऑप्शन Orange, Black और Green में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत 279.99 डॉलर (लगभग 23 हजार रुपये) है। इस फोन को आप सीधे ब्लैकव्यू की वैबसाइड से खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Blackview Oscal Pilot 2 came in the market with amazing features, it will not be damaged even if it falls from a height
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X