ब्लू एडवांस ए5 और एडवांस ए5 प्लस लॉन्च
अमेरिका की मोबाइल निर्माता कंपनी Blu ने अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. इन स्मार्टफोन में एडवांस ए5 और एडवांस ए5 प्लस शामिल हैं. दोनों स्मार्टफोन काफी समान डिज़ाइन के साथ आते हैं. इन स्मार्टफोन एल्युमीनियम बॉडी और कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है. हालांकि स्पेसिफिकेशन में यह दोनों अलग है. एडवांस ए5 प्लस हाई स्पेसिफिकेशन वैरिएंट है.

आने हैंडसेट अमेरिका में सेल के लिए उपलब्ध हैं. amazon.com पर इन दोनों स्मार्टफोन को खरीदा जा सकता है. एडवांस ए5 प्लस की कीमत $109 याने लगभग 7000 रुपए है जबकि एडवांस ए5 की कीमत $89.99 यानी करीब 5,780 रुपए. दोनों ही फोन ब्लैक कलर में आएंगे.
ब्लू एडवांस ए5 प्लस
यह एक सिंगल सिम स्मार्टफोन है जो कि एंड्रायड नॉगट पर काम करता है. इस फोन में 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक MT6737 SoC दिया है, फोन में 2जीबी की रैम है और माली T720 GPU भी इसमें दिया है. इस फोन की स्क्रीन 5.5 इंच की है और इसका डिस्प्ले 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है.
ब्लू एडवांस ए5
यह स्मार्टफोन एंड्रायड नॉगट पर काम करता है. इस फोन में 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक MT6737 SoC दिया है, फोन में 1जीबी की रैम है और माली T720 GPU भी इसमें दिया है. इस फोन की स्क्रीन 5 इंच की है और इसका डिस्प्ले 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है.


Click it and Unblock the Notifications








