मात्र 999 रुपये की कीमत पर लान्च हुए boat Airdopes Atom 81 Pro, यहां जानें सभी खासियत
boat ने बेहद ही कम कीमत पर मार्केट में अपने नए TWS ईयरबड्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इन लेटेस्ट इयरबड्स को 'boat Airdopes Atom 81 Pro' नाम दिया है। यह इयरबड्स 100 घंटे के प्लेबैक टाइम के साथ मिल रहे हैं। इनकी कीमत बहुत ही कम रखी गई है।
बता दें कि कंपनी ने boat Airdopes Atom 81 Pro को मात्र 999 रुपये की कीमत पर मार्केट में उतारा है। इन बड्स को आप Amazon India से खरीद सकते हैं। चलिए इन बड्स से जुड़ी सारी जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

boat Airdopes Atom 81 Pro के स्पेसिफिकेशंस
बता दें कि कंपनी इन बड्स में दमदार साउंड क्वालिटी के लिए 13mm के ड्राइवर दे रही है। इन बड्स में आपको सिग्नेचर बोट साउंड मिलेगा। क्लियर फोन कॉल्स के लिए इनमें ENxTM टेक्नोलॉजी के साथ क्वॉड माइक दिए गए हैं। boat Airdopes Atom 81 Pro में बीस्ट मोड भी दिया गया है। ये बड्स 50ms की लेटेंसी ऑफर करते हैं, जो इन्हें गेमिंग के लिए बेस्ट इयरबड्स बनाने की कैपिसिटी प्रदान करता है।
इन बड्स की बैटरी लाइफ भी धांसू हैं। boat का दावा है कि ये बड्स सिंगल चार्ज में 100 घंटे का प्लैबैक टाइम ऑफर करते हैं। इन बड्स में मौजूद खासियत यह है कि ये ASAP टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। कहने का मतलब यह है कि ये इयरबड्स 5 मिनट की चार्जिंग में 100 मिनट तक का प्लेबैक ऑफर करने जितना चार्ज हो सकते हैं। चार्जिंग के लिए इनमें USB Type-C पोर्ट की सुविधा दी गई है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.1 दिया गया है।
क्या-क्या कर सकते हैं ये बड्स
boat Airdopes Atom 81 Pro इंस्टेंट वेक एंड पेयर टेक्नोलॉजी के साथ आते है। ये टेक्नोलॉजी डिवाइस पेयरिंग को बहुत ही फास्ट बनाती है। इन बड्स को IPX5 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से ये बड़े आराम से वर्कआउट और आउटडोड एक्टिविटी में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इन बड्स की फिटिंग क्वालिटी भी शानदार है। लेकिन सिलिकॉन टिप का ना होना कुछ यूजर्स के लिए परेशानी की बात हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








