Home
Mobile

Boult ने गेमिंग के शौकीनों के लिए लॉन्च किए Z40 Gaming और Y1 Gaming ईयरबड्स

Boult ने गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए Z40 गेमिंग और Y1 Gaming ईयरबड्स भारत में लॉन्च किए हैं। गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इन्हें स्टायलिश डिजाइन के साथ पेश किया है। इन ईयरबड्स में डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। चलिए इन ईयरबड्स की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Boult के लेटेस्ट TWS बड्स के फीचर्स

Boult के लेटेस्ट TWS बड्स में इनबिल्ट ZEN क्वाड Mic ENC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी का दावा है कि यह लेटेस्ट बड्स स्पष्ट और क्लियर ऑडियो क्वालिटी देने में सक्षम होंगे और इन्हें Boult AMP ऐप के द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। इस ऐप को Google Play Store और iOS से डाउनलोड कर सकते हैं।

Boult ने गेमिंग के शौकीनों के लिए लॉन्च किए ईयरबड्स

इन बड्स में गेमिंग के दौरान वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट भी दिया गया है। लेटेस्ट TWS बड्स को IPX5 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिली हुई है। इनमें बूमएक्स टेक्नोलॉजी और 10mm के ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो कि सुप्रीम बास और क्रिस्प ऑडियो क्वालिटी सुनिश्चित करता है।

लेटेस्ट TWS बड्स की बैटरी लाइफ

Z40 Gaming TWS सिंगल चार्जिंग में 60 घंटे का बैकअप देने में सक्षम हैं। बता दें कि कंपनी ने इन ईयरबड्स को दो कलर ऑप्शन ब्लैक मॉस और वाइट कलर में पेश किया है। यह कलर RGB लाइट्स के साथ देखने में बहुत ही खूबसूरत लगते हैं। इनमें AAC SBC कोडेक का सपोर्ट दिया गया है, जबकि Y1 Gaming ईयरबड्स में 50 घंटे की बैटरी लाइफ का सपोर्ट दिया गया है। Y1 Gaming ईयरबड्स को कंपनी ने ब्लैक मैट, इलेक्ट्रिक रेड और ग्लेशियर ब्लू कलर में लॉन्च किया है।

Boult ने गेमिंग के शौकीनों के लिए लॉन्च किए ईयरबड्स

जानें कीमत और खरीद के बारे में

Z40 Gaming TWS बड्स की कीमत 1,299 रुपये रखी गई है। वहीं Y1 Gaming ईयरबड्स को 1,199 रुपये में लिया जा सकता है। इन ईयरबड्स को ग्राहक Amazon, Flipkart और कंपनी की ऑफिशियल साइट से खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Boult launches Z40 Gaming and Y1 Gaming earbuds for gaming enthusiasts
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X