आज ही घर ले आएं Vivo T3X 5G स्मार्टफोन, इस साइट पर डिस्काउंट के साथ शुरू हुई सेल
Vivo T3X 5G की सेल आज यानी 24 अप्रैल 2024 से शुरू हो रही है। बता दें कि Vivo T3X 5G को पिछले हफ्ते कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए पेश किया था। इस स्मार्टफोन को एक नहीं बल्कि कई सारे बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में पेश किया गया था। अगर आप भी 15,000 तक के बजट में 5G सपोर्ट और अच्छी क्वालिटी वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो आइए यहां हम आपको इस सेल के शुरू होने से पहले इस स्मार्टफोन से जुड़ी खास बातें और इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
अगर आप भी नया फोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 15,000 रुपये तक ही है, तो पिछले हफ्ते मार्केट में आया Vivo T3X 5G स्मार्टफोन आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस फोन को आप आज यानी 24 अपैल को Flipcart की साइड से 12:00 बजे से खरीद सकते हैं।

क्यों खरीदें Vivo T3X 5G स्मार्टफोन: इस स्मार्टफोन की खासियत की बात की जाए तो इस लेटेस्ट फोन में ग्राहकों को 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर और बेहतरीन साउंड के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलेगा। Vivo के इस स्मार्टफोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जनरेशन 1 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6.72 इंच फुल-HD प्लस अल्ट्रा विजन डिस्प्ले है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1000nits पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।
Vivo T3X 5G का कैमरा सेटअप: इस स्मार्टफोन को बेहतरीन कैमरा क्लालिटी के साथ मार्केट में पेश किया गया है। फोन के बैक पैनल में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP पोर्ट्रेट सेंसर और 2MP बोकेह सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का पोर्ट्रेट सेंसर दिया गया है।
Vivo T3X 5G में मौजूद रैम और बैटरी कैपेसिटी: इस फोन में 8GB तक रैम है, लेकिन 8GB वर्चुअल रैम की मदद से स्टोरेज को 16GB तक बढ़ाना संभंव है। इस स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ 6000mAh है, जो कि 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Vivo T3X 5G की भारत में कीमत: Vivo T3X 5G के 4GB+128GB वेरिएंट को 13,999 में, 6GB+128GB वेरिएंट को 14,999 में और 8GB+128GB वेरिएंट को 16,499 में की किफायती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस को दो कलर ऑप्शन Celestial Green और Crimson Bliss में खरीदा जा सकता है।
Vivo T3X 5G फ्लिपकार्ट ऑफर्स: Flipcart इस फोन पर कुछ बढ़िया ऑफर्स लेकर आया है। इस फोन को अगर आप SBI और HDFC बैंक के डेबिट/क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको इस फोन पर 1500 रुपये तक की छूट मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications







