Home
Mobile

इस दीवाली आपको मिलेगा फुल टॉक टाइम

By Super
इस दीवाली आपको मिलेगा फुल टॉक टाइम
त्‍योहारो का मौसम आ गया है सभी दुरसंचार कंपनियों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए बाजार में कई ऑफर लांच किए है। देश की बड़ी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने हर साल की तरह इस साल भी कई दीवाली ऑफरों की सौगात बाजार में पेश की है। नए ऑफरो के तहत फ्री 3जी डेटा कार्ड और 3जी पोस्‍टपेड, प्री पेड ग्राहको को कई ऑफर दिए जा रहे है। अगर आप नया 3जी डेटा कार्ड लेने जा रहे हैं तो बीएसएनएल आपको फ्री डेटा कार्ड का ऑफर दे रहा है।

इसके अलावा 3जी के फ्री डेटा कार्ड के साथ आपको फुल टॉक टाइम भी दिया जा रहा है। मगर इसके साथ बीएसएनएल पिछली दीवाली को लांच की गई पुरानी स्‍कीम को बंद भी कर रही है। प्‍यारी जोड़ी नाम की इस स्‍कीम में ग्राहको को अनलिमिटेड बात करने की सुविधा मिलती थी जिसे बीएसएनएल ने घटा कर आधे घंटे कर दिया है। प्‍यारी जोड़ी के अर्तगत लोगों को दो हजार एसएमएस की सुविधा मिलती थी जिसे घटा कर 200 एसएमएस कर दिया गया है। अगर आप 30 मिनट से अधिक बात करते हैं तो आपको 20 पैसे प्रति मिनट की दर से चुकाने होंगे।

फुल टॉक वैल्‍यू ऑफर- दिवाली के मौके पर अब आप अपनो से जीभर कर बाते कर सकते है। बीएसएनएल ने अपने प्री पेड ग्राहको के लिए फुल टॉक वैल्‍यू की नई सौगात दे रहा है जिसके तहत एमआरपी पर फुल टॉक वैल्‍यू ग्राहको को दी जा रही है। यह ऑफर 24 अक्‍टूबर 2011 से लेकर 10 नवम्‍बर 2011 तक चलेगा ।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X