Home
Mobile

बीएसएनएल ने लांच किए नए फीचर फोन साथ में 1,200 मिनट का फ्री टॉक टाइम

भारतीय दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने दो नए फीचर फोन SQ 241 और SQ 281 लांच किए है। जिसमें से SQ 241 की कीमत 1,399 रुपए और SQ 281 की कीमत 1,699 रुपए की अनुमानित कीमत में आपको मिलेंगे। कंपनी इसके साथ एक आकर्षक ऑफर भी दे रही है जिसके तहत फोन के साथ यूजर को 1,200 फ्री टॉक टाइम मिनट मिलेंगे जिसकी मदद से बीएसएनएल से बीएसएनएल नेटर्वक पर फ्री बात की जा सकती है।

पढ़ें: बीएसएनएल से जुड़ी अन्‍य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

बीएसएनएल ने लांच किए नए फीचर फोन

इससे पहले बीएसएनएल पेंटल नाम का टैबलेट लांच कर चुका है जिसे फ्री टॉक टाइम और फ्री डेटा सर्विस के साथ लांच किया गया है। बीएसएनएल के नए फीचर फोन एसक्‍यू 241 में ड्युल सिम फोन में 2.4 इंच की स्‍क्रीन दी गई है साथ में वीडियो और म्‍यूजिक प्‍लेयर और एफएम रेडियो सपोर्ट दिया गया है, इतना ही नहीं फोन में वीजिए कैमरा और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी है जिससे आप फोन में मैमोरी कार्ड लगा सकते हैं।

पढ़ें: 10 साल बाद आप भी कुछ ऐसे ही दिखेंगे

बीएसएनएल ने लांच किए नए फीचर फोन

SQ 241 में 200 मैसेज और 500 कांटेक्‍ट सेव किए जा सकते हैं। डेटा ट्रांसफर के लिए फोन में जीपीआरएस और ब्‍लूटूथ कनेक्‍टीविटी दी गई है। दूसरे फीचर फोन SQ 281 की बात करें तो इसमें ड्युल सिम सपोर्ट के साथ 2.7 इंच की स्‍क्रीन और 1.3 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा दिया गया है, कनेक्‍टीविटी ऑप्‍शनों में ब्‍लूटूथ और जीपीआरएस की सुविधा मौजूद है।

SQ 241की तरह 281 में भी मैमोरी कार्ड स्‍लॉट और एफएम रेडियो का फीचर मौजूद है। फोन में 1,800 एमएएच की बैटरी और 3.5 एमएम जैक लगा हुआ है, एक्‍ट्रा फीचरों में इसमें टार्च की सुविधा दी गई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X