बीएसएनएल 'फ्रीडम प्लान', फ्री कॉल और फ्री डाटा
बीएसएनएल ने रिलायंस जियो को शुरू से ही टक्कर दी है। इस टक्कर में बीएसएनएल ने काफी वाह वाही भी हासिल की है। ब्रॉडबैंड की बात करें तो बीएसएनएल ने एक से एक आकर्षक ऑफर पेश किए हैं। ये प्लान लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं।

सितंबर में बीएसएनएल ने अपने नए बीबी 249 अनलिमिटेड प्लान के चलते काफी लोगों का ध्यान खींचा था। यह प्लान शानदार ऑफर्स के साथ आता है, इसमें 6 महीनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट मिलता है। इसी के साथ इस प्लान में कई अन्य सुविधाएं भी हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें

अब बीएसएनएल ने अपना नया 'फ्रीडम प्लान' पेश किया है। इसमें यूज़र को एक 136 का रिचार्ज करना है और आपको पूरे दो साल का ऑफर मिलेगा।
90 दिन है वैलिडिटी
फिलहाल यह प्लान सभी सर्किलों में 90 दिनों के लिए प्रमोशन के आधार पर लॉन्च हुआ है। फ्रीडम प्लान सभी नए और पुराने और एमएनपी ग्राहकों के लिए 136 रुपए का है।
कॉल दरें
इस रिचार्ज के पहले महीने आपको आपको सभी लोकल और एसटीडी कॉल 25पैसे/मिनट होगी और उसके बाद 1.3पैसे/सेकंड की दर से लगेगा।
1 जीबी फ्री डाटा
शुरूआती 30 दिनों में सब्सक्राइबर को 1 जीबी फ्री डाटा भी मिलेगा। एक एसएमएस की कॉस्ट आपको 1 रुपए पड़ेगी।
730 दिन वैलिडिटी
इस पूरे प्लान की वैलिडिटी 730 दिन है। इस प्लान के साथ बीएसएनएल आपको कई ने शानदार रिचार्ज ऑफर भी देता है।
फुल टॉक टाइम
यदि आप 577 रुपए का रिचार्ज कराते हैं तो आपको फुल टॉक टाइम मिलेगा और 1जीबी इंटरनेट डाटा भी, इसकी वैलिडिटी 30 दिनों की होगी।


Click it and Unblock the Notifications








