Amazon Sale में Realme, Samsung, Nokia सहित इन ब्रांड के फोन्स को सस्ते में खरीदें
आप भी कम दाम में किसी ब्रांड का स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह उचित समय हो सकता है। Amazon Great Freedom Festival सेल के तहत आप Realme, Samsung, Nokia सहित कई अन्य ब्रांड के फोन को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। आज हम आपको इस सेल के तहत कई छूट के साथ मिलने वाले कुछ स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे आप 10 हजार तक के बजट में खरीद सकेंगे। तो चलिए आगे इन फोन्स की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

सबसे पहले Samsung Galaxy M13 की बात करेंगे। जिसमें आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50MP+5MP+2MP के तीन कैमरे से लैस है। इसके साथ ही इसमे 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इस फोन के 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को आप 9,649 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं।

इसके बाद आप Redmi 11 Prime को भी देख सकते हैं। जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ 50MP AI कैमरा मिलेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हेलियो G99 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। इसे आप 8,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

Realme Narzo N53 को भी ऑप्शन में शामिल किया जा सकता है। जिसमें 6.74-इंच की स्क्रीन के साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन 50MP का प्राइमरी कैमरा से लैस है। इस फोन के लिए आपको 8,999 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
Tecno Spark 9 जो की आपको 7,099 रुपये की कीमत में मिल सकता है। यह फोन MediaTek Helio G37 प्रोसेसर के साथ आ रहा है। जिसमें 6.6-इंच HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही यह फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है।
Nokia G11 की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट मिल रहा है। यह फोन 50MP का AI कैमरा और Unisoc T606 प्रोसेसर के साथ आ रहा है। इसे आप इस सेल से 7,999 रुपये में खरीद सकेत हैं।

इसके आलावा Itel S23 जो 5,000mAh की बैटरी के साथ आ रहा है। इसमें 8GB रैम और 128GB ROM ऑप्शन मिल रहे है। इस स्मार्टफोन को आप 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








