Home
Mobile

Google Pixel 7 Pro अब तक के सबसे कम कीमत में Flipkart पर उपलब्ध, जानें ऑफर, जल्दी करें

Google Pixel 7 Pro Offer Price: अगर आप भी गूगल का फोन खरीदने का सोच रहे हैं और भारी बरकम कीमत के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आज हम आपके लिए Google Pixel 7 Pro पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर की जानकारी लेकर आए हैं। जिसे आप कुछ बेहतरीन डिस्काउंट, कैशबैक सहित कई ऑफर्स के साथ कीमत से काफी किफायती दाम में खरीद सकते हैं। तो चलिए आपको आगे गूगल के इस फोन पर मिलने वाले सभी ऑफर्स से लेकर इसकी नई कीमत तक के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

Google Pixel 7 Pro पर ऑफर

Flipkart पर गूगल पिक्सल 7 प्रो को 14 हजार के डायरेक्ट डिस्काउंट के साथ 74,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही अगर ग्राहक इस फोन को HDFC बैंक के क्रेडिट या फिर डेबिट कार्ड से खरीदता है, तो वह 500 रुपये का कैशबैक ऑफर का भी लाभ ले सकेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत Google Pixel 7 Pro पर 37,100 रुपये तक की छूट का भी लाभ लिया जा सकता है। सभी डिस्काउंट के बाद यह फोन ग्राहक को मात्र 37,300 रुपये में पड़ेगा।

Google Pixel 7 Pro अब तक के सबसे कम कीमत में Flipkart पर उपलब्ध

Pixel 7 Pro के फीचर्स

Google Pixel 7 Pro को कंपनी ने जिरकोनिका-ब्लास्टेड एल्युमीनियम बॉडी डिजाइन के साथ पेश किया था। जिसमें 6.7 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो (3,120 x 1,440 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट ऑफर करती है। इसमें Tensor G2 प्रोसेसर के साथ सिक्योरिटी के लिए Titan M2 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। Pixel 7 Pro में 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। गूगल पिक्सल 7 प्रो के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP, दूसरा कैमरा 12MP के अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 48MP का टेलीफोटो सेंसर के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10.8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें वीडियो के लिए फोन में Cinematic Blur video फीचर दिया मिलेगा। इस फीचर की मदद से वीडियो में बैकग्राउंड ब्लर हो जाता है। इसके साथ ही सब्जेक्ट पर ज्यादा फोकस होता है। बैटरी बैकअप की बात केरं तो पिक्सल 7 प्रो में 5,000mAh की बैटरी मिल रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pixel 7 Pro is listed on e-commerce site Flipkart for Rs 74,999 at a direct discount of Rs 14,000. Here you will get many offers.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X