Motorola Edge 60 Pro पर बंपर डिस्काउंट; अब सिर्फ 15,799 रुपये में खरीदें दमदार स्मार्टफोन
Motorola Edge 60 Pro Discount: अगर आप एक पावरफुल लेकिन बजट में आने वाला मिड-रेंज स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो Motorola Edge 60 Pro आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। अप्रैल 2025 में 29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुए इस स्टाइलिश फोन पर अब Flipkart पर जबरदस्त छूट मिल रही है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस मिलाकर इसे 15,799 रुपये में खरीदा जा सकता है।
यहां हम जानेंगे कि आप इस ऑफर्स को कैसे हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा इसके फीचर्स को भी विस्तार से समझेंगे। आइए इस डील का पूरा गणित और फोन के शानदार फीचर्स जानते हैं।

क्या है डील?
Motorola Edge 60 Pro के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अभी Flipkart पर अपने लॉन्च प्राइस 29,999 रुपये में उपलब्ध है। लेकिन अगर आपके पास Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड है, तो आप 5% का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं। इससे इसकी प्रभावी कीमत ₹25,999 हो जाती है।
एक्सचेंज ऑफर से होगी और बचत
अगर आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, जैसे कि Motorola Edge 40 Neo, तो आपको ₹10,200 तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इस तरह फोन की फाइनल कीमत सिर्फ 15,799 रुपये हो जाती है। कुल मिलाकर इस डिवाइस पर 14,200 की बड़ी बचत मिल रही है।
Motorola Edge 60 Pro के खास फीचर्स
डिस्प्ले और डिजाइन
- इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच की बड़ी pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
- डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए इसमें Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है।
- यह MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन और IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल, पानी और हल्की गिरावटों से सुरक्षित रहता है।
प्रोसेसर और बैटरी
फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है, जो परफॉर्मेंस के मामले में काफी पावरफुल है।
यह प्रोसेसर 12GB तक की RAM के साथ आता है।
बैटरी
- बैकअप के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
- 90W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- इसके अलावा, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है।
कैमरा और AI फीचर्स
- Motorola Edge 60 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें शामिल हैं।
- 50MP का Sony LYTIA 700C प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ)
- 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 10MP का टेलीफोटो कैमरा जो 3x ऑप्टिकल और 50x सुपर जूम को सपोर्ट करता है
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो कम रोशनी में भी शानदार रिजल्ट देता है।
स्मार्ट AI टूल्स
फोन Android 15 पर आधारित Hello UI पर चलता है और इसमें मोटोरोला के स्मार्ट AI टूल्स जैसे Catch Me Up, Pay Attention और Magic Canvas जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही एक डेडिकेटेड AI की भी दी गई है, जिससे आप इन टूल्स तक तुरंत पहुंच सकते हैं।
क्यों खरीदें Motorola Edge 60 Pro?
- दमदार प्रोसेसर और पावरफुल परफॉर्मेंस
- शानदार डिस्प्ले और बैटरी बैकअप
- प्रीमियम कैमरा सेटअप
- स्मार्ट AI फीचर्स
- केवल 15,799 रुपये की प्रभावी कीमत में फ्लैगशिप जैसा अनुभव
अगर आप एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन सस्ते में लेना चाहते हैं, तो Flipkart पर चल रही यह डील आपके लिए बेहतरीन मौका है। मौका हाथ से जाने से पहले इस ऑफर का लाभ उठाएं!


Click it and Unblock the Notifications








