OnePlus Nord 3 5G पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर से जुड़ी सभी डिटेल्स
OnePlus Nord 3 5G इस समय जबरदस्त ऑफर में मिल रहा है। इस ऑफर की वजह से OnePlus Nord 3 5G को कम कीमत में खरीद कर अपने घर लाया जा सकता है। वहीं ऐसे यूजर्स जो इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन उनका बजट कम है तो इस स्मार्टफोन को खरीदने का यही सही मौका है। यहां हम आपको इस फोन से जुड़ी सारी जानकारी दे रहे हैं, ताकि आपको ज्यादा सोचने की जरूरत ना पड़े।
OnePlus Nord 3 5G के स्पेसिफिकेशंस
OnePlus Nord 3 5G लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। वहीं इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9000 चिपसेट मिलती है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

OnePlus Nord 3 5G की कैमरा क्वालिटी
OnePlus Nord 3 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इस डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
OnePlus Nord 3 5G की बैटरी लाइफ
इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और 80 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसके साथ ही इस फोन में डुअल सिम, ब्लूटूथ, वाई-फाई और USB Type-C जैसे फीचर्स को जोड़ा गया है।
कितनी है OnePlus Nord 3 5G की कीमत
Amazon पर OnePlus Nord 3 5G 28,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। वहीं अगर आप इसे HDFC, IDFC और OneCard के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं, तो आपको इस पर सीधे 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस फोन पर 1406 की EMI और 25,200 का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








