ये क्या! 3,378 रुपए में मिल रहा है 'iPhone SE'
क्या आप भी आईफोन इस्तेमाल करना चाहते हैं? जाहिर सी बात है कि आपका जवाब हाँ ही होगा। ऐसा कोई शायद ही कोई हो जो आईफोन नहीं रखना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं हम ये आपको क्यों बता रहे हैं, अरे इसलिए क्योंकि एपल का लेटेस्ट आईफोन एसई यहाँ मिल रहा है केवल 50 डॉलर में यानी कि करीब 3,378 रुपए में।
शायद आप यकीन नहीं कर पाएं। हम भी नहीं कर रहे हैं। दरअसल ये आईफोन का क्लोन GooPhone है। GooPhone पर आपको आईफोन के लगभग हर मॉडल का क्लोन मिल जाएगा। कई बार तो आईफोन के आने से पहले ही यहाँ फोन आ जाते हैं।
जरा देखिए लुक्स में आईफोन से कुछ भी कम नहीं ये।
EverythingApplePro यूट्यूब चैनल पर iPhone SE के क्लोन की अनबॉक्सिंग दिखाई गई है। आप इस फोन को देख हैरत में पड़ जाएंगे। इसकी पैकिंग भी हुबहू आईफोन जैसी है। इसे देख कोई नहीं बता सकता है कि ये असली आईफोन नहीं है। देखिए लोगो से लेकर नाम तक वही है। फोन का डिज़ाइन भी आईफोन जैसा है। आपको बता दें आईफोन जैसा दिखने वाला ये फोन आईफोन नहीं है। बल्कि आईफोन का क्लोन है। यहाँ पर एक असली आईफोन है और एक क्लोन है। अब आप खुद ही कंपेयर करके देख लें। यहाँ पर आप आईफोन क्लोन की अनबॉक्सिंग का वीडियो देख सकते हैं। साथ ही अंदाजा लगा सकते हैं कि ये किस कदा आईफोन से मेल खाता है।
#1
#2
#3
#4
#5
#6


Click it and Unblock the Notifications