शानदार बैटरी लाइफ के साथ खरीदें Boult के नए गेमिंग ईयरबड्स, कीमत बेहद ही कम
Boult ने हाल ही में अपने दो गेमिंग ईयरबड्स Z40 और Y1 लॉन्च किए हैं। इन ईयरबड्स को कंपनी ने कई सारे शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इन गेमिंग ईयरबड्स की खास बात यह है कि इनकी बैटरी लाइफ बहुत दमदार है। अगर आप गेम खेलने के शौकीन हैं, तो ईयरबड्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।
गेमिंग ईयरबड्स Z40 और Y1 यूजर्स को एक बेहतरीन एक्सपीरियंस से कनेक्ट करेंगे। बता दें कि ये दोनों ईयरबड्स Boult AMP App के जरिए फोन से कनेक्ट किए जा सकते हैं। इस ऐप को आप iOS App Store और Google Play Store दोनों में से ही किसी भी ऑप्शन का यूज करके डाउनलोड कर सकते हैं।

भारत में ही बनाए गए हैं दोनों बड्स
Boult Z40 और Y1 गेमिंग TWS ईयरबड्स भारत में ही बनाए गए हैं। इन दोनों ईयरबड्स में टंच कंट्रोल के साथ वॉयस असिस्टेंस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Boult Z40 और Y1 गेमिंग TWS ईयरबड्स में IPX5 वॉटर और डस्ट रजिस्टेंस रेटिंग दी गई है। ये दोनों ईयरबड्स गेमिंग के नजरिए से काफी यूजफुल हैं। Boult के इन ईयरबड्स में Boomx टेक्नोलॉजी के साथ 10mm का ड्राइवर मिलता है।
Z40 और Y1 गेमिंग TWS ईयरबड्स की बैटरी लाइफ
Z40 और Y1 गेमिंग TWS ईयरबड्स की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि Z40 ईयरबड्स में 60 घंटे की बैटरी लाइफ दी गई है और Y1 गेमिंग ईयरबड्स में 50 घंटे की बैटरी लाइफ दी गई है। यानी की यूजर्स 50 से 60 घंटे लगातार बिना रुके इन ईयरबड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Z40 और Y1 गेमिंग TWS ईयरबड्स के फीचर्स
इन ईयरबड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 टेक्नोलॉजी और कॉम्बैट गेमिंग मोड विद अल्ट्रा लो लेटेंसी फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इन ईयरबड्स में क्वाड माइक ENC फीचर भी जोड़ा गया है, जो कि नॉइज फ्री आवाज सुनने में मददगार है।
Z40 और Y1 गेमिंग TWS ईयरबड्स की कीमत
Boult के इन गेमिंग ईयरबड्स की कीमत की बात की जाए तो Boult Z40 गेमिंग ईयरबड्स को 1,299 रुपये में ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस ईयरबड्स को Boult की ऑफिशियल साइड से भी खरीद सकते हैं। Boult Y1 गेमिंग ईयरबड्स Boult Z40 की तुलना में सस्ते हैं। इन्हें आप सिर्फ 1,199 रुपये की कीमत में अपने घर ला सकते हैं।
Z40 और Y1 गेमिंग TWS ईयरबड्स कलर ऑप्शन
Boult Z40 गेमिंग ईयरबड्स को 3 कलर ऑप्शन ब्लैक मॉस, इलेक्ट्रिक व्हाइट और सी थ्रू में खरीद सकते हैं और Boult Y1 गेमिंग ईयरबड्स को ब्लैक मेटल, इलेक्ट्रिक रेड और ग्लेशियर ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








