Home
Mobile

Samsung का Galaxy Forever Program लॉन्च; अब आधी कीमत में खरीदें फ्लैगशिप फोन

Samsung Galaxy Forever Program: Samsung India ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स को ज्यादा आसान बनाने के लिए Galaxy Forever Program पेश किया है। इस नए खरीद प्लान के तहत कस्टमर्स Galaxy S सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को एक खास फाइनेंसिंग मॉडल के जरिए खरीद सकते हैं। इसमें फोन की कुल कीमत का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा 12 महीनों तक बिना ब्याज वाली EMI में चुकाने की सुविधा दी जा रही है।

इस प्रोग्राम की खास बात यह भी है कि इसमें Samsung Care+ प्रोटेक्शन प्लान शामिल है, जिसकी कीमत करीब ₹13,999 बताई जाती है। यह कवर फोन को accidental damage और liquid damage जैसी समस्याओं से बचाता है। यानी ग्राहकों को अलग से प्रोटेक्शन प्लान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कि इस प्रोग्राम से आपको क्या फायदा हो सकता है।

अब आधी कीमत में खरीदें Samsung का नया फ्लैगशिप फोन

Galaxy Forever Program कैसे करता है काम

इस प्लान के तहत कस्टमर्स फोन खरीदते समय पूरी कीमत नहीं चुकाते है। उन्हें सिर्फ आधी कीमत EMI के रूप में देनी होती है। 12 महीनों तक चलने वाले इस प्लान में किसी तरह का एक्स्ट्रा ब्याज नहीं लिया जाता है।

उदाहरण के तौर पर, Galaxy S26 Ultra (256GB) मॉडल के लिए Samsung ने भुगतान का एक ब्रेकडाउन साझा किया है। इस फोन की कीमत लगभग ₹1,39,999 है। लेकिन Galaxy Forever Program के तहत इसका प्रभावी मूल्य करीब ₹69,999 माना जाता है।

ग्राहक को हर महीने करीब ₹6,583 की EMI चुकानी होगी, जिसमें डिवाइस की कीमत के साथ प्रोग्राम फीस भी शामिल रहती है। इस दौरान फोन Samsung Care+ से सुरक्षित रहता है, जिससे यूजर को एक्स्ट्रा फायदा मिलता है।

एक साल बाद मिलते हैं तीन ऑप्शन

Galaxy Forever Program की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक साल पूरा होने के बाद कस्टमर्स के पास तीन अलग-अलग ऑप्शन होते हैं।

अपग्रेड का ऑप्शन

अगर कस्टमर नया Galaxy S सीरीज फोन लेना चाहते हैं, तो वे 10वें से 13वें महीने के बीच अपग्रेड के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी बकाया भुगतान पूरा होने के बाद पुराना लोन बंद कर दिया जाएगा और नए फोन के लिए नया फाइनेंस प्लान शुरू किया जा सकता है।

फोन अपने पास रखने का ऑप्शन

जो ग्राहक अपने मौजूदा फोन से संतुष्ट हैं, वे बाकि राशि का भुगतान करके डिवाइस को अपने पास रख सकते हैं। इसके लिए तय भुगतान शेड्यूल के अनुसार बाकी EMI या बकाया राशि चुकानी होगी।

फोन वापस करने का ऑप्शन

अगर ग्राहक फोन वापस करना चाहते हैं, तो वे 12वें से 13वें महीने के बीच रिटर्न रिक्वेस्ट दर्ज कर सकते हैं। यह ऑप्शन उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो हर साल नया फ्लैगशिप फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं।

अपग्रेड या रिटर्न के लिए जरूरी शर्तें

Samsung ने इस योजना के तहत कुछ जरूरी शर्तें भी तय की हैं। फोन को सही स्थिति में होना जरूरी है।

  • डिवाइस चालू होना चाहिए
  • फोन के साथ छेड़छाड़ नहीं हुई हो (IMEI जांच की जाएगी)
  • स्टाइलस जैसे एक्सेसरीज साथ में लौटाने होंगे
  • पिकअप के समय फोन चार्ज होना चाहिए

इसके अलावा यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे फोन लौटाने से पहले अपने सभी पर्सनल डेटा जैसे फोटो, वीडियो और कॉन्टैक्ट्स का बैकअप जरूर ले लें।

प्रोग्राम में कैसे शामिल हों

Galaxy Forever Program में शामिल होना काफी आसान है। कस्टमर्स Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Galaxy S26 सीरीज के प्रोडक्ट पेज पर जा सकते हैं। वहां "Join Now" ऑप्शन चुनकर चेकआउट प्रोसेस पूरा करना होता है।

फोन खरीदने के बाद ग्राहक इसे एक साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर अपनी जरूरत के अनुसार अपग्रेड, रिटेन या रिटर्न का ऑप्शन चुन सकते हैं।

किन कस्टमर्स के लिए है यह योजना

यह योजना खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है जो हर साल नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन एक साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते। इसके अलावा Samsung Care+ जैसी सुरक्षा सुविधा मिलने से फोन को लेकर चिंता भी कम हो जाती है।

फिलहाल Galaxy Forever Program भारत में Samsung की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदे गए Galaxy S26 सीरीज स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध है। आने वाले समय में कंपनी इसे अन्य प्रीमियम डिवाइस पर भी एक्सट्रेंशन दे सकती है।

कुल मिलाकर यह प्लान फ्लैगशिप फोन खरीदने का एक नया और फ्लेक्सिबल तरीका पेश करती है, जो प्रीमियम स्मार्टफोन को ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाने में मदद कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Buy Galaxy S26 Ultra At Half Price Samsung Galaxy Forever Program Explained
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X