Home
Mobile

Google Pixel 10 खरीदें या iPhone 17 का इंतजार करें? जानें क्या होगा सही फैसला

Pixel 10 vs iPhone 17: स्मार्टफोन मार्केट में हर साल नई लॉन्चिंग्स लोगों को कन्फ्यूज़ कर देती हैं। खासकर तब, जब दो बड़े ब्रांड Google और Apple एक-दूसरे के करीब टाइम पर अपने फ्लैगशिप फोन लाते हैं। 20 अगस्त Google ने अपनी 10वीं जेनरेशन के फ्लैगशिप Pixel 10 को भारत में लॉन्च किया है। वहीं, दूसरी तरफ टेक वर्ल्ड में अब सबकी नजरें आने वाली iPhone 17 सीरीज़ पर टिकी हैं।

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या आपको अभी Pixel 10 खरीद लेना चाहिए या फिर iPhone 17 का इंतजार करना बेहतर रहेगा? आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सा ऑप्शन बेस्ट रहेगा।

Google Pixel 10 खरीदें या iPhone 17 का इंतजार करें?

Pixel 10 में प्रैक्टिकल अपग्रेड

Google ने Pixel 10 को ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन Indigo, Frost, Lemongrass और Obsidian कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें नया Tensor G5 प्रोसेसर दिया है, जिसे Titan M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि Pixel 10 Android 16 पर चलता है और Google ने इसमें 7 साल तक के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।

डिस्प्ले और डिजाइन

Pixel 10 में 6.3-इंच Actua OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्ट किया गया है। इसका वजन करीब 204 ग्राम है, यानी हाथ में पकड़ने पर बैलेंस्ड लगेगा।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP का प्राइमरी सेंसर (मैक्रो सपोर्ट के साथ), 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, और नया 10.8MP टेलीफोटो लेंस (5x ज़ूम) दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पर 10.5MP कैमरा मौजूद है। बता दें कि कंपनी ने इस बार फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है, जो एक बड़ा अपग्रेड है।

Google Pixel 10 खरीदें या iPhone 17 का इंतजार करें?

परफॉर्मेंस और बैटरी

फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। बैकअप के लिए इसमें 4,970mAh बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग (PixelSnap, Qi2 सर्टिफाइड) सपोर्ट करती है। ये नई टेक्नोलॉजी इसे हर एंगल से फ्यूचर फोन के रूप में पेश करती है।

AI फीचर्स है असली हाइलाइट

Pixel 10 की सबसे बड़ी खासियत इसके AI टूल्स हैं। इसमें Gemini Nano इंटीग्रेशन है, जिसकी मदद से यूजर्स को Pixel Studio, Auto Frame, Sky Styles, Portrait Blur, Magic Eraser, Best Take, Photo Unblur और Zoom Enhance जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन को पूरी तरह नया एक्सपीरियंस देते हैं।

iPhone 17 का इंतजार करना सही

अब बात आती है Apple के iPhone 17 सीरीज के लॉन्चिंग की जिसको लेकर अफवाहें और लीक लगातार सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि Apple इसमें नया A19 Bionic चिप, ज्यादा पावरफुल बैटरी और AI इंटीग्रेशन पर खास फोकस करेगा। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 17 सीरीज में नया डिजाइन, अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम और बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।

Apple अपने इकोसिस्टम के कारण हमेशा खास माना जाता है। जो यूजर्स पहले से iPhone, MacBook या iPad यूज़ करते हैं, उनके लिए iPhone 17 का इंतजार करना ज्यादा समझदारी भरा कदम हो सकता है।

नया A19 Bionic चिप और बेहतर बैटरी

Apple हर साल अपने चिपसेट को और पावरफुल बनाता है। iPhone 17 सीरीज़ में A19 Bionic चिप आने की उम्मीद है, जो ग्राफिक्स, गेमिंग और बैटरी एफिशिएंसी में नया स्टैंडर्ड सेट करेगा। अगर आप हैवी यूज़र हैं या लॉन्ग-टर्म परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो iPhone 17 का इंतजार करना बेहतर हो सकता है।

कैमरा में बदलाव

रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 17 सीरीज़ में नया 48MP पेरिस्कोप लेंस और एडवांस्ड नाइट मोड कैमरा दिया जा सकता है। खासकर वीडियोग्राफी और सिनेमैटिक रिकॉर्डिंग के लिए यह प्रोफेशनल लेवल का एक्सपीरियंस देगा।

iPhone 17, iOS 26 के साथ आएगा। Apple डिवाइस लंबे समय तक अपडेट्स और सिक्योरिटी पैच पाने के लिए मशहूर हैं। यदि आप ऐसा फोन चाहते हैं जो 6-7 साल तक बिना किसी समस्या के चलता रहे, तो iPhone 17 निश्चित रूप से एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट होगा।

प्रेस्टिज और ब्रांड वैल्यू

iPhone का अपना एक अलग स्टेटस सिंबल है। भारत में Apple का इकोसिस्टम, खासकर AirPods, Apple Watch और MacBook यूज़र्स के लिए ज्यादा स्मूद काम करता है। ऐसे में जो लोग पहले से Apple प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए iPhone 17 का इंतजार करना समझदारी होगी।

Pixel 10 vs iPhone 17: किसे चुनें?

अगर आपको तुरंत अपग्रेड चाहिए तो Pixel 10 चुन सकते हैं। अगर आपका मौजूदा फोन पुराना हो चुका है और आपको तुरंत अपग्रेड की जरूरत है, तो Pixel 10 एक शानदार ऑप्शन है। इसके AI फीचर्स और Google का 7 साल का अपडेट सपोर्ट इसे लंबे समय तक रिलायबल बनाएगा।

वहीं अगर आप Apple फैन हैं तो iPhone 17 का इंतजार कर सकते हैं। अगर आप iOS और Apple के इकोसिस्टम से जुड़े हैं, तो iPhone 17 का इंतजार करना सही रहेगा। इससे आपको लेटेस्ट हार्डवेयर और iOS एक्सपीरियंस मिलेगा।

Pixel 10 उन लोगों के लिए है जो AI और कैमरा फीचर्स से भरा प्रैक्टिकल फोन चाहते हैं। वहीं iPhone 17 उन लोगों के लिए रहेगा जो प्रेस्टिज, स्टेटस और iOS की स्मूदनेस को ज्यादा अहमियत देते हैं।

कौन सा है बेहतर?

Pixel 10 और iPhone 17 दोनों ही अपने-अपने स्तर पर पावरफुल डिवाइस हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि Pixel 10 आज उपलब्ध है और अपने AI फीचर्स और कैमरा पावर के साथ एक फ्यूचर-रेडी स्मार्टफोन बन चुका है। जबकि iPhone 17 अभी भविष्य का वादा है, जिसमें बेहतर डिजाइन और अपग्रेडेड परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

अगर आप आज ही नया फोन लेना चाहते हैं तो Pixel 10 आपको निराश नहीं करेगा। लेकिन अगर आप Apple यूज़र हैं या प्रेस्टिज और लेटेस्ट iPhone का इंतजार कर सकते हैं, तो iPhone 17 का इंतजार आपके लिए बेहतर विकल्प होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Buy Google Pixel 10 or Wait for iPhone 17? The Ultimate Smartphone Dilemma Explained
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X