नए साल पर 20K में खरीदें हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन्स, यहां देखें जबरदस्त फोन्स की लिस्ट
अगर आपका प्लान न्यू ईयर 2025 पर अपने फैमिली और फ्रेंड्स को मोबाइल गिफ्ट करने का है, लेकिन बजट की वजह से आप आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि आज हम आपके लिए ऐसे स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप 20,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
इतना ही नहीं, ये स्मार्टफोन्स आपको अच्छी बैटरी लाइफ और शानदार कैमरा क्वालिटी भी प्रदान करेंगे। यानी की नए साल पर अपनों को खुश करने के लिए आप इन हैंडसेट के बारे में विचार कर सकते हैं। आइए जानते हैं न्यू ईयर पर गिफ्ट देने के लिए 20,000 रुपये की रेंज में आने वाले टॉप स्मार्टफोन्स के बारे में।

नए साल पर गिफ्ट में देने के लिए 20K में आने वाले स्मार्टफोन्स
Poco M7 Pro
ये हाल ही में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन है, जिसे आप मात्र 14,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 7025 चिपसेट के साथ आता है, जिसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन 50MP के प्राइमरी कैमरा और 2MP के डेप्थ कैमरा के साथ आता है। फ्रंट में 20MP का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5110mAh की है, जो 45 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए फोन IP64 रेटिंग प्राप्त है।
Vivo Y29 5G
इस फोन को भी इसी महीने यानी दिसंबर 2024 में पेश किया गया है। स्मार्टफोन में 6.88 इंच की डिस्प्ले है, जो कि पंच होल के साथ आती है और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और AI लेंस वाला सेकंडरी कैमरा है। फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 5500mAh की बड़ी बैटरी जोड़ी गई है, जो कि 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए ये फोन IP64 रेटिंग प्राप्त है। फोन में USB Type-C, डुअल सिम 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ आदि कनेक्टिविटी ऑप्शन शामिल हैं। फोन का वजन 198 ग्राम है। इसकी शुरुआती कीमत मात्र 13,999 रुपये है।
Samsung Galaxy A16 5G
Galaxy A16 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और फोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और Exynos 1330 चिपसेट है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 प्रोसेसर मौजूद है। स्मार्टफोन को 8GB + 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ कनेक्ट किया गया है। आप इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं। फोन 5,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है,जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो यूनिट उपलब्ध है। इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। प्रोटेक्शन के लिए फोन में साइड माउटेंड फिंगरप्रिंट सेंसर और स्पलैश से फोन को बचाने के लिए IP54 रेटिंग प्राप्त है। शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है।
Samsung Galaxy M35 5G
Galaxy M35 5G में कंपनी ने 6.6 इंच की सुपर एलोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 16 मिलियन कलर डेप्श दी गई है। फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सिस्टम मौजूद है। रियर सेटअप में 50MP का मेन लेंस, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का ऑक्जिलरी लेंस दिया गया है। सेल्फी क्लिक करने के लिए और वीडियो कॉलिंग के लिए स्क्रीन के पंच होल में 13MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें Exynos 1380 चिपसेट दी गई है। फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को ऑफर्स के साथ अमेजन से 16,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Realme P1 Speed 5G
फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Energy 5G चिपसेट दिया गया है। इस फोन में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी लेंस और एक AI लेंस लगा हुआ है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16MP के कैमरा के साथ आया है। फोन को पावर देने के लिए 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन को अमेजन से 17,247 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








