Infinix Hot 40, Infinix Hot 40 Pro और Infinix Hot 40i को 8 हजार रुपये में खरीदें
Infinix Smartphone: Infinix Hot 40 , Infinix Hot 40 Pro और Infinix Hot 40i को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। Infinix Hot 40 सीरीज के स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है और 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। Infinix Hot 40 MediaTek Helio G88 SoC पर चलता है, जबकि Infinix Hot 40 Pro MediaTek Helio G99 के साथ आता है।

इस बीच, Infinix Hot 40i, लाइनअप में बेस वेरिएंट होने के नाते Unisoc T606 SoC पर चलता है। Infinix Hot 40 और Infinix Hot 40 Pro दोनों में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं। Infinix Hot 40i में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट है। तीनों मॉडल बेहतर गेमिंगं के लिए एक्सबूस्ट गेमिंग इंजन से लैस किए गए हैं।
Infinix Hot 40 सीरीज की कीमत और कलर
Infinix ने नए Infinix Hot 40, Infinix Hot 40 Pro और Infinix Hot 40i की कीमत और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस लाइनअप की कीमत लगभग 16,000 रुपये से कम होगी और कीमतें मार्केट के हिसाब से अलग-अलग होंगी। इनफिनिक्स हॉट 40 सीरीज पाम ब्लू, होराइजन गोल्ड, स्टारलिट ब्लैक और स्टारफॉल ग्रीन शेड्स में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
Infinix Hot 40i सऊदी अरब में 4GB RAM + 128GB मॉडल के लिए SAR 375 (लगभग 8,300 रुपये) की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत SAR 465 (लगभग 10,300 रुपये) है।
Infinix Hot 40 के स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम (Nano) इनफिनिक्स हॉट 40 एंड्रॉइड 13 बेस्ड XOS 13.5 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच फुल-HD+ (1,080x2,460 पिक्सल) IPS LTPS डिस्प्ले है। डिस्प्ले को 500 निट्स तक की ब्राइटनेस देने के लिए रेट किया गया है। नया स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो G88 के साथ आता है, जो 8GB रैम और एक Xboost गेमिंग इंजन के साथ जुड़ा है। दावा किया गया है कि गेमिंग इंजन गेमिंग के दौरान हार्डवेयर प्रदर्शन को अनुकूलित करता है।
ऑप्टिक्स के लिए, Infinix Hot 40 की कैमरा यूनिट में 50-मेगापिक्सल का मेन सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और एक AI कैमरा शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32 मेगापिक्सल का शूटर है। हैंडसेट में 256GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज है जो माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के माध्यम से विस्तार (1TB तक) का सपोर्ट करता है।
Infinix Hot 40 Pro स्पेसिफिकेशन
Infinix Hot 40 Pro में Infinix Hot 40 के समान ही सिम, सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन हैं। यह मीडियाटेक हेलियो G99 पर बेस्ड है, जो 8GB रैम, Xboost गेमिंग इंजन और 256GB तक स्टोरेज के साथ जुड़ा है। ऑनबोर्ड रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है जबकि ऑनबोर्ड स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (1TB तक) के जरिए से बढ़ाया जा सकता है।
infinix hot 40i स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम (Nano) इनफिनिक्स हॉट 40i एंड्रॉइड 13 बेस्ड XOS 13.0 के साथ आता है और इसमें 6.56-इंच HD+ (720x1,612 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है, जिसमें 60Hz से 90Hz तक की वैरिएबल रिफ्रेश रेट और 480 निट्स पीक ब्राइटनेस है। नया स्मार्टफोन Unisoc T606 SoC पर बेस्ड है, जो 8GB रैम, Xboost गेमिंग इंजन और 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जुड़ा है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








