Flipkart Big Year End सेल के दौरान Infinix Zero 30 5G को भारी छूट के साथ खरीदें
Flipkart December Sale: स्मार्टफोन कैटेगरी में शानदार डील्स के साथ फ्लिपकार्ट की बिग ईयर एंड सेल अब भारत में खरीदारों के लिए लाइव है। ऐसा ही एक आकर्षक ऑफर Infinix Zero 30 5G डिवाइस पर उपलब्ध है। 12GB तक रैम और 50MP सेल्फी कैमरा वाले इस कर्व्ड डिस्प्ले फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ऑफर लागू करने के बाद 21,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह सेल 16 दिसंबर को खत्म होगी।

कंपनी खरीदारों के लिए यूनिक एक्सचेंज कीमतों, नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर और बैंक छूट का वादा करती है। फ्लिपकार्ट के मुताबिक, सेल सीजन के दौरान प्लस और वीआईपी मेंबरशिप छूट का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप नया डिवाइस खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां Infinix Zero 30 के बैंक ऑफर, कीमतें और स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं।
Infinix Zero 30 5G की भारत में कीमत
वेबसाइट पर Infinix Zero 30 5G की कीमत 22,999 रुपये (8GB RAM + 256GB) से शुरू होती है। 12GB रैम वाला टॉप-एंड ट्रिम बिना किसी ऑफर के 23,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। हैंडसेट को तीन कलर ऑप्शनो में लिस्टेड किया गया है, जिसमें फैंटेसी पर्पल, गोल्डन ऑवर और रोम ग्रीन।
आप चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 2,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। दूसरे, वेबसाइट की शर्तों के अधीन, चुनिंदा बैंक डेबिट कार्ड के जरिए से 1,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है। एक्सचेंज के साथ 17,950 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।
Infinix Zero 30 5G स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.78-इंच FHD+ कर्व्ड AMOLED 144Hz स्क्रीन दी गई है। परफॉर्मेंस के लिए यह 6nm डाइमेंशन 8020 चिपसेट पर चलता है। फोन में एंड्रॉइड 13 ओएस पर बेस्ड XOS 13 मिलता है। Infinix Zero 30 5G में 68W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
ऑप्टिक्स के लिए, हैंडसेट में 108MP (OIS) + 13MP + 2MP का रियर और 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ 50MP का सेल्फी शूटर है। IP53-रेटेड 5G डिवाइस सुरक्षित प्रमाणीकरण के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर प्रदान करता है।


Click it and Unblock the Notifications








