15 हजार में घर लाएं iPhone, पहली बार मिल रहा इतना बंपर छूट, जानें ऑफर

Iphone आज कौन खरीदना नहीं चाहता, लेकिन सबसे बड़ी समस्या आती है बजट की, अगर आप भी इसी वजह से आईफोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आपको बता दें, मात्र 15 हजार रुपये की बजट में आप आईफोन को अपने घर ला सकते हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है।
आपको बता दें, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर एप्पल कंपनी के आईफोन 11 को कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। जिसके तहत 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट का यह फोन आपको फ्लिपकार्ट पर 8 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ 39,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं इसके ओरिजिनल कीमत की बात करें तो इस फोन की सही कीमत 43,900 रुपये है।
इतना ही नहीं, एप्पल के इस फोन पर कंपनी बैंक ऑफर का भी लाभ दे रही है। अगर आप Flipkart पर आईफोन की खरीदारी करते समय Axis Bank Card से पेमेंट करते हैं तो आपको इस फोन पर 5 प्रतिशत एक्स्ट्रा छूट दिया जाएगा। वहीं अगर आप SBI Credit Card से EMI ट्रांजक्शन करते हैं तो आप अन्य 1000 रुपये तक का भी बचत कर सकते हैं।
दरअसल फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को एक डील ऑफर की जा रही है। जिसके तहत ग्राहक इस फोन को 15 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कंपनी आईफोन 11 पर अपने ग्राहकों को 26,250 रुपये तक का भारी छूट दे रही है। इसी के साथ आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके इस नए फोन पर अन्य छूट का भी लाभ ले सकते हैं।
इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा शामिल है। इस फोन में नाइट मोड, पोट्रेट मोड भी आपको मिलेगा। साथ ही आप इस फोन के कैमरे से 4K क्वालिटी की वीडियो बना सकते हैं। वहीं सेल्फी के लिए आपको 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है।
NOTE: ये कीमत खबर लिखे जाने तक लिस्ट हुए हैं। ऑफर की कीमत में लगातार बदलाव होता रहता है। ऐसे में कस्टमर अपनी जिम्मेदारी पर ही खरीदारी करें।


Click it and Unblock the Notifications








