LG V30+ को इस साइट से खरीदें दमदार डिस्काउंट के साथ, जानें खास बातें
हम सभी बेहतर स्मार्टफोन की तलाश करते रहते हैं। ऐसे में हम अक्सर स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स का काफी इंतजार करते रहते हैं। अगर आप एक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए एकदम बेस्ट है। LG V30+ स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद से ही काफी चर्चा में है। लोगों को यह स्मार्टफोन काफी पसंद भी आ रहा है। स्मार्टफोन को 2017 में लॉन्च किया गया था। हालांकि उस समय स्मार्टफोन को 44,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। आप LG V30+ स्मार्टफोन को एक बेहतर डिस्काउंट के साथ अपना बना सकते हैं।

बता दें, फ्लिपकार्ट अपने पोर्टल पर LG V30+ की कीमत पर 58% का बंपर डिस्काउंट दे रहा है। यानी अब स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से 24,999 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इस बात की जानकारी फ्लिपकार्ट ने पोर्टल पर एक पोस्टर शेयर करते हुए की, जिसपर "LG Phones at never before price." लिखा हुआ था।
ध्यान रहे इस स्मार्टफोन पर यह डिस्काउंट केवल फ्लिपकार्ट पर ही दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के साथ यूजर्स LG V30+ के Aurora black और Cloud silver कलर वेरियंट को खरीद सकते हैं। बेहतर डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को बेहतर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध करा रही है। ग्राहक अपने पुराने डिवाइस को एक्चेंज कराने पर 13,750 रुपये का एक्चेंज बोनस का फायदा उठा सकते हैं।
LG V30+ की स्पेसिफिकेशन
LG V30+ को 6-इंच 18:9 फुलविजन डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं फोन में 2.35 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 835 ओक्टा-कोर एसओसी दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो फोन में 4जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जिसे बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो LG V30+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। डुअल रियर कैमरा में 16-मेगापिक्सल का स्टैंर्डड लेंस अपर्चर f/1.6 और दूसरा 13-मेगापिक्सल 120-डिग्री वाइड एंगल लेंस अपर्चर f/1.9 के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में ब्लूटूथ, 4G एलटीई, वीओएलटीई, जीपीएस और वाई-फाई 802.11ac जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं स्मार्टफोन 3,300mAh की बैटरी के साथ आता है। जो 3.0 फास्ट चार्जिंग स्टैंर्डड को सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications