Home
Mobile

पहली सेल में 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदें Moto G45 5G , जानें छूट के बाद की कीमत

Moto स्मार्टफोन मार्केट में जबरदस्त धूम मचा रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने Moto G45 5G फोन लॉन्च किया था। यह कंपनी की G सीरीज का एक और नया फोन है। बता दें कि इस फोन की आज पहली सेल शुरू हो चुकी है।

इस फोन को कंपनी ने 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। डिस्काउंट के साथ इस फोन को आप 9,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। आइए इस फोन की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।

पहली सेल में 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदें Moto G45 5G

जी हां, Moto G45 5G बिक्री के लिए उपलब्ध है। कम कीमत होने के बाद भी यह फोन बेहतरीन फीचर्स के साथ मार्केट में छा गया है। यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जो कि बजट में नया 5G फोन खरीदना चाहते हैं। इसमें 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Moto G45 5G आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। कंपनी ने फोन के लिए एंड्रॉयड 15 ओएस अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट की पुष्टि की है। इसमें 50MP का रियर कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिट स्कैनर और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Moto G45 5G की कीमत और ऑफर

कंपनी ने Moto G45 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। यह फोन 3 कलर ऑप्शन विवा मैजेंटा, ब्रिलियंट ब्लू और ब्रिलियंट रंग में खरीद सकते हैं। इस फोन के 4GB और 128GB स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं 8GB और 256GB स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है।

कंपनी ने इस फोन की खरीद पर कुछ बैंक ऑफर्स की घोषणा की है। ग्राहक Axis Bank, IDFC Frist Bank क्रेडिट और डेबिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। डिस्काउंट के बाद इस फोन की कीमत क्रमश: 9,999 रुपये और 11,999 रुपये हो जाएगी। इस फोन की पहली सेल की शुरुआत आज 12 बजे से हो चुकी है। आप इस फोन को Flipkart, Motorola.in और मुख्य रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

Moto G45 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिजाइन: Moto G45 5G को बेहतरीन डिजाइन दिया गया है। स्मार्टफोन वीगन लेदर डिजाइन के साथ आया है। स्मार्टफोन को गोल किनारों और मेटेलिक फ्रेम के साथ एक बॉक्सी लुक दिया गया है।

डिस्प्ले: Moto G45 5G में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फ्लैट स्क्रीन के साथ फोन में पंच होल डिस्प्ले मिल रहा है। स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्टेड है। फोन स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 चिपसेट द्वारा पावर्ड है, जो कि 8GB रैम के साथ आया है। ये फोन एंड्रॉयड 14 पर रन करेगा और इसमें स्मार्ट कनेक्ट और फैमिली स्पेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो कि इसे प्रीमियम लुक देते हैं।

कैमरा: इस डिवाइस में f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का रियर कैमरा, f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का मैक्रो कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.4 अपर्चर वाला 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

बैटरी: फोन को पॉवर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी: Moto G45 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.2, GPS, USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट दिया है। इस फोन का डाइमेंशन 162.7x74.64x8.03mm और वजन 183 ग्राम है। इस फोन में IP52 स्प्लैश रेजिस्टेंस भी दिया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The first sale of Moto G45 5G phone has started today. The company has launched this phone at an initial price of Rs 10,999. But with discount you can buy this phone at a price of Rs 9,999.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X