Home
Mobile

10 हजार से भी कम कीमत में खरीदें Motorola Edge 30 Ultra, इस धांसू फीचर से लैस, जानें ऑफर

Motorola Edge 30 Ultra: अगर आप भी कम कीमत के साथ दमदार पिक्चर क्वालिटी वाला स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय उचित हो सकता है। आप मोटोरोला के स्मार्टफोन Edge 30 Ultra के एक बार देख सकते हैं। जो 200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ कई धांसू फीचर्स से लैस है। चौकाने वाले बात यह है कि, यह प्रीमियम फोन आपको बेहद कम दाम यानि कि 10 हजार की कीमत से भी कम में मिल सकता है। तो आइए आपको आगे बताते है कि, आप इसे कैसे कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 30 Ultra जानें कीमत और ऑफर

आपको बता दें, Motorola के इस हैंडसेट के 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत वैसे तो 44 हजार 999 रुपये है। जिसे आप कई ऑफर्स के तहत 10 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। दरअसल फ्लिपकार्ट से खरीदारी के वक्त अगर ग्राहक एक्सिस बैंक कार्ड से इस फोन का पेमेंट करता हैं वो 5 फीसदी तक का कैशबैक का लाभ ले सकता है। इसके अलावा आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज ऑफर के तहत वापस करके लगभग 35 हजार रुपये तक के भारी डिस्काउंट का भी लाभ उठा सकते हैं। जिसके बाद यह फोन आपको मात्र 9,999 रुपये में पड़ेगा।

10 हजार से भी कम कीमत में खरीदें Motorola Edge 30 Ultra

Motorola Edge 30 Ultra की स्पेसिफिकेशन

Motorola Edge 30 Ultra में आपको 6.67 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दिया गया है। वहीं डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1250 निट्स दी गई है। कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। जिसमें यूजर्स को 8 GB तक LPDDR5 रैम और 128 GB तक स्टोरेज मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 1/1.22 इंच साइज का 200 मेगापिक्सल वाला सैमसंग का सेंसरदिया गया है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल का सैमसंग का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल के साथ मिल रहा है। इसमें टेलीफोटो और मैक्रो मोड भी मिलेगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो आपको इसमें 4610mAh की बैटरी मिल रही है। जिसके साथ 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W वायरलेस पावर शेयरिंग का ऑप्शन दिया गया है। इस फोन को IP52 की रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, Wi-Fi 6E,ब्लूटूथ v5.2, GPS/AGPS, NFC, DisplayPort 1.4 और USB Type-C पोर्ट शामिल किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
You can buy Motorola Edge 30 Ultra smartphone for less than 10 thousand under many offers. In which you are getting many powerful features including 200 megapixel camera
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X