Home
Mobile

नोकिया 3 को अब खरीदें 0% इंटरेस्ट ईएमआई पर

By Agrahi

नोकिया के भारत में मौजूद तीनों एंड्रायड स्मार्टफोन में से फिलहाल केवल नोकिया 3 ही सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन की कीमत भारत में 9,499 रुपए रखी गई है। इस फोन को कंपनी ने ऑफलाइन सेल के लिए पेश किया है, हालाँकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे अब ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।

नोकिया 3 को अब खरीदें 0% इंटरेस्ट ईएमआई पर

होम क्रेडिट के साथ नई पार्टनरशिप के चलते नोकिया 3 फाइनेंसिंग स्कीम के साथ 0 प्रतिशत इंटरेस्ट लोन पर खरीदा जा सकता है। यह फ्लेक्सिबल ईएमआई और और डाउन पेमेंट दोनों ही विकल्पों के साथ मौजूद है। नोकिया 3 के लिए ईएमआई 6-7 महीनों की उपलब्ध है।

नोकिया 3 स्पेक्स

नोकिया 3 स्पेक्स

नोकिया 3 स्मार्टफोन में 5 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 1.3GHz क्वाड कोर मीडियाटेक 6737 एसओसी प्रोसेसर के साथ आएगा। इस फोन में 2जीबी की रैम और 16जीबी की स्टोरेज है। यह 8एमपी के रियर और फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। फोन में 2650mAh बैटरी है।

नोकिया 5 और नोकिया 6 स्पेक्स

नोकिया 5 और नोकिया 6 स्पेक्स

नोकिया 5 में 5.2 इंच का डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.1.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 जीबी रैम और 1.4GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। फोन का मेन कैमरा 13एमपी का है।
नोकिया 6 स्मार्टफोन 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है । फोन में 2.5डी कर्व ग्लास, और गोरिला प्रोटेक्शन दी गई है । प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 दिया है, इसके साथ फोन में 4जीबी की दमदार रैम है । फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी की है जिसे 128जीबी औअर बढ़ाया जा सकता है।

नोकिया 5 और नोकिया 6 की सेल

नोकिया 5 और नोकिया 6 की सेल

नोकिया 5 के प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी सेल अगस्त में शुरू होगी। इस फोन के लिए प्री-बुकिंग ऑफलाइन नोकिया स्टोर से की जा सकती है। वहीं नोकिया 6 के लिए 14 जुलाई से अमेज़न इंडिया पर रजिस्ट्रेशन शुरू हुए हैं। इस फोन की सेल भारत में 23 अगस्त से शुरू होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Buy Nokia 3 smartphone at 0% interest EMI. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X