Amazon सेल से बेहद कम कीमत में खरीदें प्रीमियम स्मार्टफोन्स, 50 हजार तक की करें बचत, यहां जानें
Amazon Sale: अगर आप भी प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे प्रीमियम फोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप हजारों की डिस्काउंट के साथ बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। दरअसल Amazon सेल में वनप्लस , सैमसंग सहित मोटोरोला के प्रीमियम फोन्स पर तगड़ा ऑफर मिल रहा है। तो आइए आपको इस सेल में बेहद कम कीमत में मिलने वाले प्रीमियम फोन्स की डिटेल बताते हैं, जिस पर आप फ्लैट डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के साथ कई अन्य ऑफर्स का भी लाभ ले सकेंगे।
OnePlus 11 5G स्मार्टफोन
OnePlus 11 5G स्मार्टफोन के 8 GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 56,990 रुपये है। जिसे ग्राहकों को मंथली 2,763 रुपये EMI पर भी खरीदने का मौका दिया जा रहा है। इसके साथ ही इस फोन पर 4,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट के साथ पेमेंट करने पर कस्टमर 2,250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ ले सकता है। सबसे खास बात यह है कि इस फोन पर 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी ग्राहकों को ऑफर किया जा रहा है।

Motorola Razr 40 5G स्मार्टफोन
मोटोरोला रेजर 40 5जी के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है, जिसपर 50 फीसदी फ्लैट डिस्काउंट के साथ इसे मात्र 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन को ग्राहक 2,424 रुपये महीने EMI पर भी खरीद सकता है। साथ ही साथ SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए इस फोन की खरीदारी पर ग्राहक को 4,250 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी मिलेगा। वहीं एक्सचेंज ऑफर के तहत इस फोन पर ग्राहक 47,499 रुपये तक की बचट कर सकता है।

Samsung Galaxy S23 FE स्मार्टफोन
गैलेक्सी एस23 एफई स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है। हालांकि इसे 25 प्रतिशत फ्लैट डिस्काउंट के साथ इसे मात्र 59,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। साथ ही साथ इस फोन को 2,909 रुपये मंथली EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड के जरिए इस फोन पर ग्राहक 9,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट का भी लाभ ले सकेंगे। वहीं इस फोन पर 50,000 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








