अर्ली बर्ड सेल में ऑफर के साथ खरीदें Realme GT 6T, आज दोपहर 12 बजे से लाइव हो रही सेल
हाल ही में Realme ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना गेमिंग फोन Realme GT 6T लॉन्च किया है, जिसमें कंपनी ने कई सारे शानदार फीचर्स जोड़ें हैं। अब इस स्मार्टफोन पर 28 मई यानी आज ही के दिन अर्ली बर्ड सेल लाइव हो रही है। बता दें कि फोन की अर्ली बर्ड सेल दोपहर 12 बजे से लाइव होगी।
इसी के साथ यह सेल केवल दो घंटे के लिए ही लाइव होगी। कहने का मतलब यह है कि Realme GT 6T की सेल दोपहर के 12 बजे से शुरू होकर 2 बजे समाप्त हो जाएगी। इस फोन को सेल में खरीदने के लिए आपके पास महज दो घंटे का समय होगा।

सेल में कितने रुपये में मिलेगा Realme GT 6T
कंपनी ने Realme GT 6T को दो कलर ऑप्शन Fluid Silver और Razor Green में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 4 वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसमें 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये, 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये, 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।
फोन को अर्ली बर्ड सेल में खरीदने के दौरान आपको इस पर डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। इस सेल में फोन को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। कंपनी अपने इस फोन पर 4,000 रुपये के बैंक ऑफर के साथ 2,000 का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। यानी पुराना फोन एक्सचेंज करने पर इन दोनों ही ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।
Realme GT 6T के स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच LTPO 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसे फ्रंट पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन और 120 हर्ट्ज वैरिएबल रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2500 हर्ट्ज सैंपलिंग रेट के साथ जोड़ा गया है।
प्रोसेसर के लिए इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7 प्लस जेन 3 चिपसेट दिया गया है, जिसे एड्रेनो 732 GPU, 12GB तक LPDDR5X रैम और 512 GB तक UFS 4.0 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 9 लेवर आईज वेपर कूलिंग सिस्टम भी जोड़ा गया है।
कैमरा:Realme GT 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी LYT प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल शूटर शामिल है। सेल्फी के लिए इस डिवाइस में 32MP Sony IMX615 सेंसर दिया गया है, जो कि आपके सेल्फी एक्सपीरियंस को बेहतर और मजेदार बनाता है।
बैटरी: बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 120 वॉट सुपर Vooc चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस को 26 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








