Home
Mobile

Samsung Galaxy F14 5G को 17 हजार में नहीं बल्कि 540 रुपये में खरीदें, जाने कैसे

Samsung Galaxy F14 5G को 17 हजार में नहीं बल्कि 540 रुपये में खरीदें

Samsung ने लगभग एक हफ्ते पहले 20 हजार रुपये के सेगमेंट में गैलेक्सी F14 5G लॉन्च करने की घोषणा की थी। लेटेस्ट हैंडसेट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर आकर्षक ऑफर्स के साथ सेल के लिए उपलब्ध है। आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी को खरीदने के लिए आपको इसकी पूरी कीमत नहीं चुकानी होगी। इसके बजाय 540 रुपये में फोन आपका हो सकता है। फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन पर अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको केवल फोन पर दिए जा रहे एक्सचेंज और बैंक ऑफर का ऑप्शन चुनना है और इस फोन की कीमत को काफी कम किया जा सकता है। चलिए जानते हैं सभी डिटेल्स।

Samsung Galaxy F14 5G पर मिलने वाला डिस्काउंट

17 % डिस्काउंट के साथ, सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 17,490 रुपये के रिटेल प्राइस के मुकाबले 14490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि आप सीधे इस फोन पर 3000 रुपये की बचत कर सकेंगे।

Samsung Galaxy F14 5G को 17 हजार में नहीं बल्कि 540 रुपये में खरीदें

लेकिन लागत में और कटौती के लिए आपको ऑफर्स का ऑप्शन चुनना होगा। अगर आपके पास एक पुराना स्मार्टफोन है, तो यह आपको 13,950 रुपये तक का डिस्काउंट दिला सकता है। डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर दोनों मिलकर सैमसंग गैलेक्सी F14 5G की कीमत फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 540 रुपये तक कम कर सकते हैं।

2000 रुपये और उससे ज्यादा के ऑर्डर पर 750 रुपये तक डीबीएस बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 10% तक का डिस्काउंट मिल जाएगा, वहीं फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% तक कैशबैक और एचडीएफसी बैंक क्रेडिट नॉन ईएमआई के साथ क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा।

Samsung Galaxy F14 5G के स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी F14 5G Exynos 1330 चिपसेट के साथ आता है और इसमें 25W सुपर-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। यह डिवाइस 5G बैंड को सपोर्ट करता है, इसमें 6.6 इंच का फुल HD+ 90Hz डिस्प्ले है और यह Android 13 पर बेस्ड One UI 5 के साथ आता है। फोन तीन कलर ऑप्शन केे साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
To buy the Samsung Galaxy F14 5G, you do not have to pay its full price. Instead, the phone can be yours for Rs.540. Flipkart is offering huge discounts on smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X