Samsung Galaxy M33 को अब खरीदें 899 रुपये में, जाने सभी ऑफर डिटेल्स यहां

अगर आप अपने स्मार्टफोन पर बिंग-वॉचिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो बड़े डिस्प्ले वाले सैमसंग स्मार्टफोन को खरीदना आपके लिए अच्छा होगा। हालाँकि अगर आप सैमसंग स्मार्टफोन पर एक शानदार डील की तलाश कर रहे हैं, तो यहां आपको कुछ बेस्ट डील के बारे में जानकारी दी जा रही हैं। Amazon पर Samsung Galaxy M33 की कीमत में कटौती की गई है, जो एक्सचेंज ऑफर के साथ इसकी कीमत को 24,999 रुपये से कम करते हुए इसे सिर्फ 899 रुपये कर देती है। आप इस डील को कैसे अपना बना सकते हैं, यह जानने के लिए नीचे देखें सभी डिटेल्स।
Samsung Galaxy M33 की कीमत में कटौती
सैमसंग गैलेक्सी एम33 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जिसकी कीमत Amazon पर 24,999 रुपये है। मौजूदा समय में और लिमिटेड पिरियड के लिए, स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की जा रही है। स्मार्टफोन के 6GB + 128GB वैरिएंट पर फ्लैट 32% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस दोरान इस फोन की कीमत 8000 कम हो जाएगी। छूट के बाद, आपको सैमसंग गैलेक्सी एम33 पर केवल 16999 रुपये का पेमेंट करना होगा। डील का यह हिस्सा बिना किसी एक्सचेंज डील या बैंक ऑफर के साथ आता है और आप बस स्मार्टफोन को कार्ट में डालकर चेक आउट कर सकते हैं। लेकिन अगर आप कीमत को और भी कम करना चाहते हैं, तो आप प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं।

फ्लैट डिस्काउंट के अलावा, 16,999 रुपये के स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके लिए आपको केवल काम करने की स्थिति में एक स्मार्टफोन की जरूरत है। हालांकि, सभी स्मार्टफोन की एक्सचेंज वैल्यू एक जैसी नहीं होगी। डिस्काउंट स्मार्टफोन के रीसेल वैल्यू पर बेस्ड है और पूरी राशि पाने के लिए आपको एक महंगे स्मार्टफोन की जरुरत हो सकती है। वहीं चाहे आप किसी भी डिवाइस को एक्सचेंज करते हैं तो कुछ डिस्काउंटआपको जरूर मिल जाएगा। अगर आप एक्सचेंज ऑफर का पूरा कीमत पाना चाहते हैं तो आपको महंगे स्मार्टफोन की जरुरत होगी , इसके बाद आप सैमसंग गैलेक्सी M33 को सिर्फ 899 रुपये में घर ले जा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अमेजन ऐप या वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Samsung Galaxy M33 के कुछ फीचर
सैमसंग गैलेक्सी M33 5G 5G में 12 बैंड सपोर्ट के साथ Exynos 1280 ऑक्टा कोर 2.4GHz 5nm प्रोसेसर मिलता है। फोन में 6.6 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है और यह Android v12.0, One UI 4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके अलावा, यह 50MP का मेन कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा के साथ क्वाड कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








