Home
Mobile

नए कलर ऑप्शन के साथ खरीदें Samsung Galaxy S24 Ultra, यहां जाने सभी जरूरी डिटेल्स

Samsung Galaxy S24 Ultra एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसकी शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को बड़ी स्क्रीन के साथ दमदार बैटरी भी मिलती है और कई सारे बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं। इस वजह से फोन की कीमत ज्यादा रखी गई है।

अब कंपनी ने Samsung Galaxy S24 Ultra को नए कलर ऑप्शन में पेश किया है। अभी तक ये फोन 3 कलर ऑप्शन टाइटेनिमय ग्रे, टाइटेनियम वायलेट और टाइटेनियम ब्लैक कलर्स में मौजूद है। लेकिन अब ये नए कलर ऑप्शन के साथ भी मिल सकेगा।

नए कलर ऑप्शन के साथ खरीदें Samsung Galaxy S24 Ultra

नए कलर के Samsung Galaxy S24 Ultra की तस्वीर Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखी जा सकती है। साथ ही कंपनी का कहना है कि यह नया रंग खरीददारों को अधिक ऑप्शन देता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra फीचर्स

इस फोन की खास बात इसका गैलेक्सी AI है। इस स्मार्टफोन को कई सारे AI फीचर्स से लैस बनाया गया है जैसे कि Circle To Search, Gen Text, Live Transcribe और Live Translation आदि। Circle To Search फीचर को अब तक का सर्च करने का सबसे बेहतरीन तरीके में से एक माना जाता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra कंपनी का पहला ऐसा फोन है, जो कि प्रीमियम और मजबूत टाइटेनियम बॉडी के साथ मिलता है। वहीं इस फोन में 6.8 इंच की QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले भी दी गई है। बेजेल्स पहले से पतले हैं और ब्राइटनेस 2600 निट्स तक दी गई है, जो कि गैलेक्सी सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा है। वहीं इसमें बूस्टर टेक्नोलॉजी और 1 हर्ट्ज से लेकर 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट भी मौजूद है।

Samsung Galaxy S24 Ultra प्रोसेसर

यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 (4nm) प्रोसेसर पर रन करता है, जो कि बेहतर परफॉर्मेंस, कम हीटिंग और ज्यादा बैटरी लाइफ देने का वादा करता है। इस फोन में नया गैलेक्सी AI फीचर है, जो कि टेक्स्ट जनरेशन की सुविधा देता है। साथ ही कॉल ट्रांसलेशन और AI फोटो वीडियो एडिटिंग भी कर सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra स्टोरेज और कैमरा क्वालिटी

यह डिवाइस 1TB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसके बैक में 4 कैमरे हैं, जिसमें नया 50 मेगिपक्सल 5x टेलीफोटो सेंसर, एक 200 मेगापिक्सल वाइड कैमरा OIS के साथ, एक 10 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो कैमरा OIS के साथ और एक 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा दिया गया है।

नया प्रोविजुअल इंजन और क्वाड टेली सिस्टम इमेज प्रोसेसिंग और जूम को बेहतर बनाने में मदद करता है। ताकि कम रोशनी में भी अच्छी पिक्चर क्वालिटी मिल सके। Samsung Galaxy S24 Ultra नई टेक्नोलॉजी और अट्रैक्टिव डिजाइन का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, जो कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए एक नया स्टैंडर्ड सेट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Buy Samsung Galaxy S24 Ultra with new color option, know all the important details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X