Home
Mobile

10 हजार से भी कम कीमत में लें ये स्मार्टफोन, 50 MP कैमरे के साथ मिल रही 6000mAh बैटरी

10 हजार से भी कम कीमत में लें ये स्मार्टफोन

Under 10,000 smartphone: अगर आप भी अपने पुराने स्मार्टफोन से बोर हो गए हैं और नया फोन लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काम की हो सकती है। आजकल स्मार्टफोन्स के बिना हम अपने जीवन की कलप्ना भी नहीं कर सकते। ऐसे में सबसे ज्यादा चुनौती स्मार्टफोन की बजट को लेकर सामने आता है, नए-नए अपडेट और फीचर्स के साथ स्मार्टफोन के दाम भी महंगे हो गए हैं। लेकिन आपको बिलकुल भी घबराने की जरूरत नहीं है, हम आपके लिए कम बजट में कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स की डिटेल लाए हैं जिसे आप 10,000 से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy M13 के दाम और फीचर्स

सबसे पहले हम बात करते हैं Samsung Galaxy M13 किं, इस स्मार्टफोन में आपको तीन कैमरों का सेट मिलेगा। जो 50 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का भी कैमरा मिल रहा है। इसके साथ आप इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन का भी लुप्त उठा सकते हैं। अगर इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें आपको 6,000 mAh बैटरी मिलेगी। कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy M13 की 4 GB रैम और 64 GB वेरिएंट को आप मात्र 9 हजार 699 रुपये खर्च कर ले सकते हैं। यह फोन सैमसंग गैलेक्सी स्टोर और ऑनलाइन अमेजन पर आसानी से आपको मिल जाएगा।

10 हजार से भी कम कीमत में लें ये स्मार्टफोन

Redmi 10 के दाम और फीचर्स

इसके बाद बात करते हैं Redmi 10 कि, जो आपको 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा , 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ मिल रहा है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले भी मिल रही है। जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ आएगा। इस फोन के 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट को आप मात्र 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन को ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट पर भी ऑर्डर किया जा सकता है।

10 हजार से भी कम कीमत में लें ये स्मार्टफोन

Itel P40 के दाम और फीचर्स

तीसरे नंबर पर बात करते हैं Itel P40 कि, जिसमें आपको कंपनी 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दे रही है। जो 120 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ आ रहा है। इस स्मार्टफोन में आपको 4 GB तक वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिल रहा है। वहीं बैटरी की बात करें तो आपको इस फोन में 6000 mAh की बैटरी मिलेगी। Itel P40 के 2 GB रैम वेरिएंट को आप मात्र 6,499 रुपये में खरीद सकते हैं।

10 हजार से भी कम कीमत में लें ये स्मार्टफोन

Infinix Hot 12 के दाम और फीचर्स

सबसे आखिरी में Infinix Hot 12 के बारे में बात करते हैं,जो आपको 6.82 इंच की एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले के साथ मिल रहा है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा एक AI लेंस से लैस मिलेगा। इसी के साथ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें कंपनी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दे रही है। इस स्मार्टफोन के 4 GB रैम वेरिएंट को आप मात्र 8,499 रुपये में ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also want to change your old smartphone and are not able to change due to budget, then this news can be helpful for you. We are going to tell you about some such smartphones, which you are getting in less than 10,000 budget with 50 megapixel camera and 6000 6000mAh battery.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X