Home
Mobile

खरीदें कुछ बेहतरीन 5G बजट स्मार्टफोन, जाने कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन यहां

खरीदें कुछ बेहतरीन बजट स्मार्टफोन, कीमत 12 हजार से भी कम

जब भी हम कोई स्मार्टफोन खरीदने जाते हैं तो अपने बजट स्मार्टफोन को देखना पसंद करते हैं। क्योंकि ये हमारे पॉकेट फ्रेंडली होते हैं। अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं जो आपकी जेब पर कोई बड़ा असर न डाले, तो यहां हम कुछ बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं। जिसमें आपको Samsung Galaxy M04, Oppo A54 से लेकर iQOO Z6 Lite 5G के साथ कई बजट स्मार्टफोन मिल जाएंगे ।

Samsung Galaxy M04 स्मार्टफोन

Samsung Galaxy M04 स्मार्टफोन

Samsung Galaxy M04 स्मार्टफोन में Mediatek Helio P35 चिप और 5000mAh बैटरी दी गई है। इसे आप Amazon पर 26% के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। सैमसंग गैलेक्सी M04 का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट 11,499 रुपये की कीमत पर मिल रहा है। आप इसे डिस्काउंट के साथ 8,499 रुपये की रियायती दर पर मौजूद है। आप एक्सचेंज ऑफर के साथ बैंक ऑफर भी लगा सकते हैं ।

iQOO Z6 Lite 5G स्मार्टफोन

iQOO Z6 Lite 5G स्मार्टफोन

iQOO Z6 Lite 5G स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को Amazon से 13% के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। फिलहाल इसकी कीमत 13,999 रुपये है और इसके दुनिया के पहले स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 डिवाइस होने का दावा किया जा रहा है। आप इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी लगा सकते हैं। जिसके बाद इसकी कीमत को 12,900 रुपये तक किया जा सकता है । अमेजन इस डिवाइस पर कई बैंक ऑफर्स भी दे रहा है।

Realme Narzo 50A स्मार्टफोन

Realme Narzo 50A स्मार्टफोन

Realme Narzo 50A स्मार्टफोन Helio G85 चिपसेट पर चलने वाला फोन है। इस फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट दिया गया है। Amazon पर इसे 11,499 रुपये में 12 % के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। अगर आपके पास एक्सचेंज के लिए कोई पुराना स्मार्टफोन है तो आप अपने फोन की कीमत को और भी कम कर सकते हैं। जिसके बाद यह डिवाइस 10,900 रुपये में मिल जाएगी ।

Oppo A54 स्मार्टफोन

Oppo A54 स्मार्टफोन

Oppo A54 स्मार्टफोन में 6.51 इंच का डिस्प्ले मिलता है, Mediatek Helio P35 चिपसेट पर चलता है, वहीं इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, अमेजन पर 13,380 रुपये (4GB रैम और 64GB स्टोरेज) पर 11% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं इस पर आपको एक्सचेंज ऑफर के साथ बैंक ऑफर्स भी मिलता है।

Redmi 10A Sport स्मार्टफोन

Redmi 10A Sport स्मार्टफोन

Redmi 10A Sport स्मार्टफोन पर आपको 29% का डिस्काउंट मिल जा रहा है, Redmi 10A Sport के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Amazon पर 9,999 रुपये है। एक्सचेंज और बैंक ऑफर के साथ आप इस फोन को 9400 रुपये से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। डिवाइस में Mediatek Helio G25 ऑक्टा-कोर चिपसेट पर चलता है और इसमें आपको 5000mAh की बैटरी मिलती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Whenever we go to buy a smartphone, we like to see our budget smartphone. Because they are our pocket friendly. If you are looking for a smartphone that does not put a big impact on your pocket, then here we have come up with some of the best options. In which you will find many budget smartphones ranging from Samsung Galaxy M04, Oppo A54 to iQOO Z6 Lite 5G.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X