30 हजार से भी कम में खरीदें बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन, देखें यहां लीस्ट
बेस्ट फोटोग्राफी के लिए पावरफुल स्मार्टफोन अब DSLR की जगह ले रहे हैं। अच्छे DSLR कैमरे महंगे होते हैं और वे अक्सर बहुत से लोगों की पहुंच से बाहर होते हैं।
वहीं स्मार्टफोन कम कीमत पर आते हैं जो कैमरे की तुलना में बहुत कम है और उन्हेंआसानी से यूज किया जा सकता है। इसलिए, अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो एक मजबूत कैमरा स्मार्टफोन हो, तो यहां आपके लिए कुछ स्मार्टफोन के बारे में बताया गया हैं।

Vivo V29e 5G : यह स्मार्टफोन Amazon India पर 26,650 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है और यह रेड और ब्लू कलर वेरिएंट में आता है। यह स्मार्टफोन फुल HD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.78-इंच 120Hz 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है।
यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट पर बेस्ड है और इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज स्पेस भी मिलता है। इसमें पीछे की तरफ 64MP + 8MP का कैमरा और फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलता है।

Realme 12 Pro Plus 5G : यह स्मार्टफोन Amazon पर 28,769 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है और यह सबमरीन ब्लू कलर वेरिएंट में आता है। इस स्मार्टफोन में फुल HD+ रेजोल्यूशन और ProXDR सपोर्ट के साथ 6.7 इंच 120Hz 3D कर्व्ड विजन OLED डिस्प्ले है। इसमें पीछे की तरफ 50MP + 8MP + 64MP का कैमरा सेटअप और फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 12 Pro Plus 5G : यह स्मार्टफोन Amazon पर 27,849 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है और यह आइसबर्ग ब्लू कलर वेरिएंट में आता है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले है। यह मीडियाटेक डिमसेंसिटी 1080 चिपसेट पर बेस्ड है।
इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज स्पेस मिलता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में पीछे की तरफ 200MP + 8MP + 2MP का कैमरा सेटअप और फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








