Home
Mobile

10,999 रुपये की कीमत में Tecno का टॉप क्लास 5G फोन, जानें खासियतें और उपलब्धता

अगर आप नए साल में नया फोन लेना चाहते हैं, वो भी बजट में, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां, एक ऐसा फोन, जो कम कीमत में आपकी सभी जरूरतों को पूरा करेगा। इतना ही नहीं, आपको कम दाम में 5G फोन मिलेगा।

इस फोन का नाम है, Tecno Pop 9 5G, जिसका नया वेरिएंट भारत में लॉन्च हो चुका है। आज हम आपको बताएंगे कि इस इस फोन के नए वेरिएंट की कीमत क्या है और आप इसे कहां से इसे खरीद सकेंगे। चलिए फिर इस फोन से जुड़ी जानकारी विस्तार से जान लेते हैं, ताकि आपको इसे खरीदते समय किसी प्रकार की उलझन का सामना ना करना पड़े।

10,999 रुपये की कीमत में Tecno का टॉप क्लास 5G फोन

Tecno Pop 9 5G के नए वेरिएंट की कीमत

कंपनी ने Tecno Pop 9 5G फोन के नए 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। फोन के नए मॉडल की सेल भारत में 8 जनवरी से शुरू होगी। आप फोन को Amazon India से खरीद सकेंगे।

आप फोन को Midnight Shadow, Azure Sky और Aurora Cloud कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। आप इसके दो अन्य मॉडल 8GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB को भी खरीद सकते हैं, जिनकी कीमतें क्रमश: 9,499 रुपये और 9,999 रुपये है।

Tecno Pop 9 5G के नए वेरिएंट के फीचर्स

फोन में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिल रही है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 8GB/128GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है। इसमें मेमोरी फ्यूजन फीचर भी जोड़ा है। इसकी रैम को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। प्रोसेसर में आपको Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ड्यूल LED फ्लैश के साथ 48MP का मेन कैमरा और एक AI लेंस भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन 8MP फ्रंट के साथ आता है। Pop 9 5G में 5000mAh की बैटरी मौजूद है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एंड्रॉयड 14 बेस्ड HiOS 14 पर रन करता है।

फोन में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.1, GPS, USB Type-C और NFC जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन शामिल हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
The new variant of Tecno Pop 9 5G has been launched in India. Today we will tell you what is the price of this new variant of this phone and from where you can buy it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X