Amazon की समर सेल में फोन को खरीदें 7,699 रुपये में, 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध
Amazon अपने कस्टमर्स के स्मार्टफोन समर सेल लेकर आया है, जिसमें आपको आपके बजट के अनुसार स्मार्टफोन मिल रहे हैं। अमेजन की इस समर सेल में कस्टमर्स को फोन 7,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएगा। इतना ही नहीं बैनर से यह भी जानकारी मिली है कि अगर आप कूपन के साथ खरीददारी करते हैं, तो आपको 3,000 रूपये का अडिशनल डिस्काउंट भी दिया जाएगा।
इसके अलावा अपने कस्टमर्स के लिए Amazon, 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है। कहने का मतलब यह है कि कस्टमर्स को कंपनी सभी तरफ से छूट दे रही है। इस सेल की बेस्ट डील की बात की जाए तो कस्टमर्स यहां से रेडमी 13C को बहुत ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

Amazon के ऑफर बैनर से यह भी पता चलता है कि Xiaomi रेडमी के इस फोन को 8,999 रुपये की जगह आप मात्र 7,699 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट कम है और आपका पुराना फोन चलने की कंडीशन में नहीं हैं, तो आप Xiaomi रेडमी के इस फोन को अपने घर लेकर आ सकते है। यह फोन समर सेल में आपको बहुत ही कम कीमत में मिल रहा है। चलिए जानते हैं इस फोन की खासियत के बारे में।
Xiaomi रेडमी के इस फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और 600nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले है और यह 1600×720 पिक्सल रेजोलूशन के साथ मिल रहा है। फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। वहीं इस फोन को Xiaomi ने 3 स्टोरेज वेरिएंट 4GB और 128GB, 6GB और 128GB एवं 8GB और 128GB मॉडल में पेश किया है।
बजट फ्रेंडली इस फोन में 8GB LPDDR4X रैम, 8GB तक वर्चुअल रैम और 256GB तक UFS, 2.2 स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर के साथ उपलब्ध है। यह प्रोसेसर MIUI 14 बेस्ड एंड्रॉयड 13 पर काम करता है। कस्टमर्स इस फोन को स्टारडस्ट ब्लैक, स्टारफ्रोस्ट व्हाइट और स्टारशाइन ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
बात की जाए फोन के कैमरा क्वालिटी की तो इस फोन के रियर पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और डैप्थ सेंसर के तौर पर तीसरा कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी क्वालिटी भी बेहतरीन है।
आपको बता दें कि पॉवर के लिए रेडमी 13C में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि फोन के बॉक्स में मौजूद एडैप्टर सिर्फ 10 वॉट को ही सपोर्ट करता है। इस फोन के डायमेंशन पर नजर डाली जाए तो इसकी थिकनेस 8.09मिमी, विड्थ 78मिमी और लेंश 168मिमी है और इसका वजन 192 ग्राम है। तो फिर देर किस बात की है, आप भी Amazon की इस समर सेल का लाभ उठाएं और अपने बजट के अनुसार फोन को घर ले आएं।


Click it and Unblock the Notifications








