Home
Mobile

15,000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीदें ये बेहतरीन Smartphones, फीचर्स में भी नहीं हैं इनका तोड़

हाल ही में कई सारे Smartphones मार्केट में पेश हुए हैं। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें कौन सा फोन खरीदना चाहिए और कौन सा फोन उनके बजट में फिट बैठेगा। यूजर्स के मन में उठ रहे इस सवाल और उलझन को समाप्त करने के लिए हम कुछ ऐसे फोन लेकर आए हैं, जो कि 15,000 रुपये से भी कम कीमत पर मिल रहे हैं।

इतना ही नहीं दाम में कम होने के बाद भी इनमें कमाल के फीचर्स मौजूद हैं। चलिए ऐसे फोन के बारे में जान लेते हैं, जिनकी कीमत कम होने के साथ ही यह आपको शानदार एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेंगे।

15,000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीदें ये बेहतरीन Smartphones

CMF Phone 1

CMF Phone 1 में 6.67 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 1080x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 395 PPI पिक्सल डेंसिटी, 2000nits की पीक ब्राइटनेस, 120Hz टच ,सैंपलिंग जैसी खूबियां शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने MediaTek का दमदार Dimensity 7300 चिपसेट दिया है।

यह फोन 2.5GHZ तक की हाई क्लॉक स्पीड प्रोवाइड करता है और यह 4 नैनोमीटर प्रोसेस के साथ डेवलप हुआ है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा लेंस और एक पोर्ट्रेट सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं इस फोन में सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

15,000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीदें ये बेहतरीन Smartphones

इस Smartphone की शुरुआती कीमत की बात करें तो 6GB RAM/ 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप मात्र 15,999 रुपये की कीमत पर घर लेकर आ सकते हैं। वहीं ऑफर के साथ आपको यह फोन 15,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल रहा है।

Techno Spark 20 Pro

Techno Spark 20 Pro में आपको 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2460 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इसमें MediaTek Dimenstion 6080 चिपसेट दिया गया है।

15,000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीदें ये बेहतरीन Smartphones

Techno ने इसमें ग्राफिक्स-इंटेसिव व्रक के लिए माली G57 MC2 GPU के साथ कनेक्ट किया है। वहीं अगर इस फोन की कीमत की बात करें तो इसमें 8GB RAM/ 128GB स्टोरेज वेरिएंट आपको 15,999 रुपये की कीमत पर मिल सकेगा। लेकिन कंपनी के ऑफर्स का इस्तेमाल करके आप इस पर 2000 रुपये तक का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में इसकी कीमत 15,000 रुपये से भी कम हो जाएगी।

Samsung Galaxy F15 5G

कंपनी का बजट वाला यह फोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको 6.5 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जो कि 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। Samsung Galaxy F15 5G में मीडियाटेक डाइमेंशन 6100 प्लस प्रोसेसर पर काम करता है।

15,000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीदें ये बेहतरीन Smartphones

इसमें 6GB तक रैम और 128GBतक का स्टोरेज मिलेगा। वहीं इस फोन के स्टोरेज को यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ा भी सकते हैं। बाजार में Samsung Galaxy F15 5G की शुरुआती कीमत मात्र 12,999 रुपये है।

Lava Blaze X

यह स्मार्टफोन यूजर्स को एक इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रोवाइड करने के लिए पंच-होल डिजाइन के साथ पेश किया गया है। Lava Blaze X में 6.67 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। अगर इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimension 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है।

15,000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीदें ये बेहतरीन Smartphones

स्मार्टफोन में Sony सेंसर के साथ 64MP का रियर कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के एक्सीपिरयंस को शानदार बनाने के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। हाल ही में मार्केट में आए इस फोन को आप 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Buy these best Smartphones at a price less than Rs 15,000, they are unbeatable even in features
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X