11 हजार में खरीदें ये बेहतरीन स्मार्टफोन Samsung Galaxy F13, Realme C55, Motorola G32

चिपसेट, डिस्प्ले, कैमरा से लेकर ओवरऑल परफॉर्मेंस तक सब कुछ उस कीमत पर बेस्ड होता है जिस कीमत पर स्मार्टफोन को बेचा जा रहा होता है। लेकिन कुछ स्मार्टफोन कंपनियां हैं, जो आपके बजट में फिट बैठे उस तरह के डील देने की कोशिश कर रही हैं। अगर आपके पास 11 हजार रुपये का बजट है और आप बेस्ट परफॉर्मेंस फोन की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कुछ ऑप्शन दिए गए हैं, जिसमें Samsung Galaxy F13, Realme C55 और Oppo A17 शामिल है।
Realme C55 स्मार्टफोन
फोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये है। फोन में 6.72 इंच का डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप (64MP + 2MP) के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें आपको 5000mAh की बैटरी भी मिल जाएगी और यह Helio G88 चिपसेट पर चलता है।
Samsung Galaxy F13 स्मार्टफोन
Samsung Galaxy F13 स्मार्टफोन Exynos 850 चिपसेट पर चलने वाला, हैंडसेट का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट मौजूदा समय में फ्लिपकार्ट पर 10,999 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध है। फोन का डिस्प्ले साइज 6.6 इंच है और इसमें 6000mAh की बैटरी है। 8MP के सेल्फी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (50MP+5MP+2MP) के साथ आता है।

Motorola G32 स्मार्टफोन
Motorola G32 स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को Flipkart पर 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (50MP+8MP+2MP) के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा, 5000mAh की बैटरी दी गई है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट पर चलता है।
Oppo A17 स्मार्टफोन
Oppo A17 स्मार्टफोन 11,950 रुपये की कीमत Oppo A17 का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट Mediatek Helio G35 चिपसेट पर चलता है। फोन 6.5 इंच डिस्प्ले से लैस है और इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy M13 स्मार्टफोन
सैमसंग गैलेक्सी एम13 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 11,489 रुपये में उपलब्ध है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications